शंकरपुर-झामा गांव में बनेगा नाला व सड़क

Spread the love share


शंकरपुर-झामा गांव में बनेगा नाला व सड़कशंकरपुर-झामा गांव में बनेगा नाला व सड़कशंकरपुर-झामा गांव में बनेगा नाला व सड़कशंकरपुर-झामा गांव में बनेगा नाला व सड़कशंकरपुर-झामा गांव में बनेगा नाला व…

न्यूज़रैप हिन्दुस्तानबिहारशरीफबुध, 23 अक्टूबर 2024 04:42 अपराह्न
शेयर करना शेयर करना

शंकरपुर-झामा गांव में बनेगा नाला व सड़क डीडीसी ने दिया आदेश, प्रखंड कार्यालय का लिया जायजा फोटो: नूरसराय01-नूरसराय के सरदार बिगहा स्कूल के खेल मैदान का जायजा लेते डीडीसी श्रीकांत कुण्डलिक खांडेकर व अन्य। नूरसराय, निज प्रतिनिधि। डीडीसी श्रीकांत कुण्डलिक खांडेकर बुधवार को प्रखंड के शंकरपुर-झामा स्थित महादलित बस्ती पहुंचे। महादलितों से बात की। उन्होंने मनरेगा के पीओ आशुतोष कुमार को बस्ती में सड़क व नाला बनवाने का निर्देश दिया। साथ ही बीडीओ जियाउल हक को सामुदायिक शौचालय व हर घर में शौचालय निर्माण कराने का निर्देश। उन्होंने प्रखंड व अंचल कार्यालय का जायजा भी लिया। इसके बाद डीडीसी सरदार बिगहा स्कूल पहुंचे। यहां मनरेगा से हो रहे खेल मैदान का निर्माण कार्य रूक गया था। डीडीसी ने पीओ को कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया। स्कूल का जायजा लेने के बाद वे प्रखंड कार्यालय पहुंचे। आरटीपीएस का निरीक्षण कर कर्मियों को मन लगाकर काम करने का निर्देश दिया। प्रखंड व अंचल कार्यालय में इंदिरा आवास, पंचायती राज, मनरेगा, शौचालय आदि योजनाओं की समीक्षा की। मौके पर सीओ दीपक कुमार, बीएओ रामदेव पासवान, पैक्स अध्यक्ष बिजेन्द्र प्रसाद आदि मौजूद थे।



Source link


Spread the love share