चुनार के बरेवां गांव में मंगलवार रात को अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने जनता इंटर कालेज के प्रबंधक महेंद्र कुमार सिंह का अपहरण करने का प्रयास किया। बदमाशों ने असलहा दिखाकर उन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन…
न्यूज़रैप हिन्दुस्तानमिर्जापुरबुध, 23 अक्टूबर 2024 06:57 अपराह्न
चुनार, हिन्दुस्तान संवाद चुनार कोतवाली क्षेत्र के बरेवां गांव जनता इंटर कालेज के प्रबंधक व पूर्व प्रधान महेंद्र कुमार सिंह ने तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की रात अज्ञात स्कार्पियों सवार नकाबपोश बदमाशों ने असलहा सटाकर अपहरण करने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों को धक्का देकर किसी तरह उनके चंगुल से बचकर अपनी जान बचाई। बुधवार को कजरहट चौकी प्रभारी आशुतोष सिंह ने टीम के साथ टोल प्लाजा प्रतापपुर के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला, लेकिन अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं हो सका है। सीओ चुनार मंजरी राव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। महेंद्र सिंह ने बताया कि रात लगभग सवा नौ बजे कार से वह बरेवा स्थित अपने घर से जमुई बाजार जा रहे थे।