Bihar: पूर्व उपमुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सीएम नीतीश, भाजयुमो ने भारत रत्न देने की कर दी मांग

Spread the love share



सीएम नीतीश कुमार ने दी पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी को श्रद्धांजलि।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पूर्व उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी के जयंती समोरह का आयोजन पटना के एसके मेमोरियल हॉल में किया गया है। सीएम नीतीश कुमार भी यहां पहुंचे और स्व० सुशील कुमार मोदी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान सुशील मोदी स्मृति शोध संस्थान के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने मुख्यमंत्री को अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ट्रेंडिंग वीडियो

इधर, सीएम नीतीश कुमार और भाजपा के वरीय नेताओं के सामने ही पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी को भारत रत्न देने की मांग उठने लगी है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण सिंह कल्लू ने कहा कि हमलोगों की मांग है कि पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता सुशील मोदी को भारत रत्न दिया जाये। इससे लिए हमलोगों ने बिहार के चौक-चौराहे पर पोस्टर लगाये हैं। इस पोस्टर लिखा है कि  सुशील कुमार मोदी का योगदान देश की राजनीतिक में अहम है। साथ ही यह भी लिखा गया है कि तू वो हस्ती है जो बंजर में भी झील दे, बिहार की तरक्की के लिए ये खुदा एक और सुशील दे।



Source link


Spread the love share