11 फरवरी को उत्तराखंड में आयोजित होगी मलखंभ प्रतियोगिता, औरंगाबाद के योगेन्द्र भूषण बने प्रशिक्षक

Spread the love share


आखरी अपडेट:

Aurangabad News: बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा औरंगाबाद जिले के शिक्षक को प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षक बनाया गया है.

पोल मलखंभ प्रतियोगिता की तैयारी करता खिलाड़ी

औरंगाबाद:- बिहार में खेल और खिलाड़ियों को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है. जिसको लेकर सरकार द्वारा कई तरह के आयोजन किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में फरवरी में आयोजित राष्ट्रीय मलखंभ खेल प्रतियोगिता की तैयारी भी अब जोरों पर हैं, जिसका आयोजन उत्तराखंड में होना है. इसको लेकर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा औरंगाबाद जिले के शिक्षक को इस प्रतियोगिता में प्रशिक्षक बनाया गया है.


पोल मलखंभ के प्रशिक्षक बने योगेन्द्र भूषण
आपको बता दें, कि औरंगाबाद जिले के कुटुंबा प्रखंड के गंगाहर मिडिल स्कूल के शिक्षक योगेन्द्र भूषण को, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा पटना में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में, मलखंभ खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षक बनाया गया है. योगेन्द्र भूषण योग टीचर के साथ ही जिला पोल मलखंभ के सचिव भी हैं. वहीं शिक्षक योगेन्द्र भूषण ने बताया, कि पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर कंकड़बाग में 5 फरवरी तक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया है, जिसमें मलखंभ खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा.

ये है एक जिम्नास्टिक खेल
योगेंद्र भूषण ने आगे बताया, कि यह एक प्रकार का जिम्नास्टिक (योग) खेल है, जिसमें खिलाड़ी खंभे का सहारा लेकर अपना करतब दिखाते हैं. वहीं, इस खेल में रोप मलखंभ भी है, जिसमें रस्सी का सहारा लेकर करतब दिखाया जाता है, और खिलाड़ियों के स्टैमिना और उनकी प्रतिभा पर उनका चयन किया जाता है. उन्होंने कहा, कि साल 2020 में टोक्यो में आयोजित ओलंपिक में भी इस खेल को शामिल किया जाना था, लेकिन कोविड की वजह से इसे तब शामिल नहीं किया गया था.

उत्तराखंड में आठवीं पोल मलखंभ प्रतियोगिता
शिक्षक योगेन्द्र भूषण ने बताया, कि उत्तराखंड में आने वाली 11 फरवरी से 13 फरवरी तक आठवीं राष्ट्रीय खेल मलखंभ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है, जिसके लिए पूरे बिहार से चयनित खिलाड़ियों को लगभग 25 दिनों तक प्रशिक्षण दिया जाएगा, जो 5 फरवरी को खत्म होगा. वहीं पटना में प्रशिक्षित खिलाड़ी 8 फ़रवरी को उत्तराखंड के लिए रवाना होंगे.

घरबिहार

मलखंभ प्रतियोगिता में औरंगाबाद के योगेन्द्र भूषण को बनाया गया प्रशिक्षक!



Source link


Spread the love share