मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा को पूर्व उप मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव के दुर्गति यात्रा कहे जाने पर खेल मंत्री ने आपत्ति जताई है। खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता ने कहा कि तेजस्वी यादव ने तो नीतीश कुमार का तलवा चाटते समय गुजारा है, वह
.
बेगूसराय में कहा कि तेजस्वी यादव की बात पर हंसी आती है, वे निर्लज हो कर बोलते हैं। वह कहते हैं कि दुर्गति यात्रा पर नीतीश कुमार जा रहे हैं। सबसे पहले तेजस्वी यादव को उस सवाल का जवाब देना चाहिए कि 2005 से पहले उनके माता-पिता बिहार के मुख्यमंत्री हुआ करते थे।
अब उनकी दुर्गति होने वाली है, क्योंकि 2005 से पहले बिहार जंगल राज कहलाता था। लॉ एंड ऑर्डर खत्म था, मां-बहन-बच्चे सुरक्षित नहीं थे। बच्चे जब स्कूल जाते थे तो लोग सोचते थे वह वापस आएंगे कि नहीं आएंगे। यह चिंता का विषय बना था।
तलवा चाटते-चाटते तेजस्वी के पैर का चमड़ा खत्म हो गया
तेजस्वी यादव दुर्गति यात्रा कहते हैं। उनको यह जवाब देना चाहिए कि उनके माता-पिता के राज्य में बिहार में शिल्पी गौतम कांड हुआ था। पूरी दुनिया जान गई थी। इसी बिहार में एक आईएएस के साथ क्या घटना हुई थी, इसको भी पूरे दुनिया ने जाना था। आज वह ऐसी बात बोलते हैं, तेजस्वी यादव निर्लज होकर बोलते हैं।
वह बकवास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार आगे बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में बिहार और ज्यादा प्रगति की राह पर होगा।