एजेंसी:News18 Bihar
आखरी अपडेट:
आज का दिन धनु राशि के लिए काफी व्यस्तताओं से भरा रहेगा. इस दिन चीजें कंट्रोल से बाहर जा सकती हैं. अगर इस दिन के इनके द्वारा सावधानी नहीं बरती गई, तो उनके लिए थोड़ी मुश्किल खड़ी हो सकती है.
धनु राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
हाइलाइट्स
- धनु राशि के जातकों की सेहत में सुधार होगा.
- प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है.
- नया सामान खरीदने के लिए आज का दिन अच्छा है.
जमुई:- 19 फरवरी 2025 को फाल्गुन मास की षष्ठी तिथि है. 19 फरवरी का दिन धनु राशि के जातकों के लिए काफी रोमांटिक रहेगा. हालांकि इस दिन इनको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. इसके साथ ही 19 फरवरी के दिन धनु राशि के जातकों के लिए करियर के दृष्टिकोण से यह काफी मुश्किल भरा दिन रह सकता है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा लोकल 18 को बताते हैं कि आज का दिन धनु राशि के लिए काफी व्यस्तताओं से भरा रहेगा. इस दिन चीजें कंट्रोल से बाहर जा सकती हैं. अगर इस दिन के इनके द्वारा सावधानी नहीं बरती गई, तो उनके लिए थोड़ी मुश्किल खड़ी हो सकती है. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को अपने प्रेम संबंधों में काफी संवेदनशीलता बरतने की जरूरत है.
आपस में बिताए समय तो अच्छा जाएगा दिन
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को अपने पार्टनर के साथ आपस में समय व्यतीत करना चाहिए. इससे उनका दिन अच्छा बीत सकता है. उन्होंने कहा कि चीज खराब हो इससे पहले उसे सुधार लेने में ही इनकी भलाई है. आज उनके वैवाहिक रिश्तों में भी खटास आ सकता है. आज अगर आप अपने करियर को लेकर चिंतित है, तो उसका समाधान मिल सकता है. आप किसी इंटरव्यू या किसी नौकरी की तलाश में थे, तो आज वह पूरी हो सकती है. हालांकि आपको अपने काम के प्रति समय का अनुपालन करना चाहिए. जो लोग व्यवसाय या कारोबार से जुड़े हैं, इन्हें आज के दिन निवेश करने की सोच रहे हैं तो आज के दिन ना करें, आपको उसमें नुकसान का सामना करना पड़ सकता है.
अपने खर्चों पर रखें ध्यान, होगी परेशानी
ज्योतिषाचार्य ने Local 18 को बताया कि धनु राशि के जो जातक काफी खर्चीले स्वभाव के हैं, उन्हें अपने खर्चों पर कंट्रोल रखना चाहिए. आप अपने घर या किसी अन्य चीज में आज पैसा खर्च कर सकते हैं. आज का दिन आप कोई नया इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे गाड़ी, मोबाइल फोन या कोई महंगा उपकरण खरीदने की सोच रहे थे, तो आज का दिन काफी अच्छा है. आज आप इसकी खरीद कर सकते हैं. धनु राशि के जातकों को आज अपने स्वास्थ्य में काफी लाभ मिलेगा. पिछले लंबे समय से किसी संक्रमण या किसी बीमारी से परेशान लोग को आज इससे राहत मिल सकती है. धनु राशि के जातकों के लिए आज का शुभ अंक 9 और शुभ रंग बैंगनी है.
19 फरवरी, 2025, 00:31 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.