परीक्षा ड्यूटी पर थीं लेडी अफसर, कार में लगी आग: धमतरी अस्पताल के पास खड़ी सफारी जलकर राख,कोई हताहत नहीं, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू – Dhamtari News

Spread the love share


धमतरी में महिला अफसर की सफारी कार में लगी आग

छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक महिला अफसर की सफारी कार में आग लग गई। घटना जिला अस्पताल सिविल लाइन में हुई। महिला अफसर बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी पर गई थीं। उन्होंने अपनी कार जिला अस्पताल के पीछे खड़ी की थी।

अचानक कार में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग वाली कार के पास कई अन्य वाहन भी खड़े थे। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक सफारी कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। सौभाग्य से इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और पास खड़ी अन्य गाड़ियों को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी

अचानक कार में आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। कार के आसपास कई अन्य वाहन भी खड़े थे, जिससे आग के फैलने का खतरा बढ़ गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सफारी कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और आसपास खड़ी अन्य गाड़ियों को भी नुकसान नहीं पहुंचा।

ड्यूटी पर थीं महिला अफसर, पड़ोसियों ने दी सूचना

दरअसल, महिला एवं बाल विकास अधिकारी जगरानी एक्का की ड्यूटी 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के उड़न दस्ते में लगी थी। परीक्षा ड्यूटी के दौरान सिविल लाइन के पड़ोसियों ने उन्हें कार में आग लगने की सूचना दी। उन्होंने तुरंत दमकल विभाग को जानकारी दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक कार में आग भयावह रूप ले चुकी थी, और काला धुआं दूर-दूर तक फैल गया था।

चना बेचने वाले ने दी आग की सूचना

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय सिविल लाइन के अधिकांश लोग अपने घरों में थे। तभी एक चना बेचने वाला व्यक्ति वहां से गुजरा और उसने कार से उठती आग की लपटें देखीं। उसने शोर मचाया, लेकिन जब किसी ने नहीं सुना, तो उसने लोगों के दरवाजे खटखटाए। इसके बाद लोग बाहर आए और भीषण आग को देखकर तुरंत दमकल को सूचना दी।

परीक्षा ड्यूटी पर थीं लेडी अफसर, कार में लगी आग: धमतरी अस्पताल के पास खड़ी सफारी जलकर राख,कोई हताहत नहीं, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू - Dhamtari News

आग लगने की वजह अज्ञात, प्रशासन ने की अपील

फिलहाल, कार में आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। कमांडेंट शोभा ठाकुर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे पेड़ों के नीचे या खाली जगहों पर आग न जलाएं, जिससे ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके।



Source link


Spread the love share