पिकअप ने साइकिल सवार वृद्ध को मारी टक्कर: जमुई में आक्रोशित लोगों ने की चालक की पिटाई, घायल को पटना किया रेफर – Jamui News

Spread the love share



जमुई-मुंगेर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार पिकअप ने साइकिल सवार वृद्ध को टक्कर मार दी। घायल की पहचान खादी ग्राम निवासी कैलाश प्रसाद( 70) के रूप में हुई है। घायल के परिजनों ने बताया कि कैलाश सुबह साइकिल से बाजार जा रहे थे।

इसी दौरान लक्ष्मीपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने पिकअप चालक को पकड़कर पिटाई की। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

घायल को PMCH किया रेफर

बरहट थाने की पुलिस ने घायल कैलाश प्रसाद को पहले सदर अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष कुमार संजीव ने बताया कि पिकअप को जब्त कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है



Source link


Spread the love share