लखनऊ के में डायर-112 हेडक्वार्टर के शिफ्ट इंचार्ज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी करने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर मुख्यमंत्री को गाली लिखी थी। जिसका स्क्रीनशॉट एक्स पर पोस्ट कर पुलिस से
।
निरीक्षक शिफ्ट प्रभारी मुख्यालय यूपी-112 सहेन्द्र कुमार ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि सोमवार को दोपहर करीब 3:30 बजे सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स से सूचना मिली। tapashya chandel@hinduhu77 नाम के एक्स हैंडल से फेसबुक आईडी वकील खान के स्क्रीनशॉट पोस्ट किया। जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया था। इसके साथ ही चैट भी अटैच थी।
यूजर ने पोस्ट में महोदय यह व्यक्ति पूज्य महाराज योगी आदित्यनाथ जी को गाली दे रहा है, कठोर कार्यवाही करने की बात लिखकर यूपी पुलिस, फिरोजाबाद पुलिस और नूह पुलिस को टैग किया था। जिस पर संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया। मामले में इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी का कहना है कि मुकदमा दर्ज करके आरोपी की जानकारी जुटाई जा रही है।