पंजाब में तापमान में 41 डिग्री के पार: आज 6 जिलों में बारिश की संभावना, लू का यलो अलर्ट, बठिंडा सबसे गर्म – Punjab News

Spread the love share


पंजाब में तापमान 41 डिग्री के पार पहुंच गया है। आज 6 जिलों में बारिश की संभावना है।

पंजाब में एक बार फिर भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। तापमान 41.2 डिग्री पर पहुंच गया है। बठिंडा सबसे ज्यादा गर्म है। 24 घंटे में तापमान में 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। यह सामान्य तापमान से 0.5 डिग्री अधिक है। हालांकि आज एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ

राज्य में 21 अप्रैल तक इस तरह का रहेगा मौसम।

21 अप्रैल तक इस तरह का रहेगा मौसम मौसम विभाग ने 17 और 19 अप्रैल तक लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। 18 और 19 अप्रैल को लू के साथ ही आंधी और बिजली भी चमकेगी। इस दौरान हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। जबकि 20 और 21 अप्रैल को लू का अलर्ट नहीं है। इसी तरह बारिश की बात करें तो 17 को कोई अलर्ट नहीं है। इसके बाद 18 से 20 तक बारिश की संभावना है। 21 अप्रैल को मौसम साफ रहेगा।

आज इन जिलों में बन रही है बारिश की संभावना।

आज इन जिलों में बन रही है बारिश की संभावना।

चार दिन तापमान बढ़ेगा, फिर कम होगा मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि अब आने वाले चार दिन तापमान में 0.2 डिग्री से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी। इसके बाद तापमान गिरना शुरू हो जाएगा। हालांकि, मौजूदा समय में अधिकतर जिलों का तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। इनमें लुधियाना, होशियारपुर, नवांशहर, जालंधर, बठिंडा, पठानकोट, तरनतारन, लुधियाना, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा और अमृतसर शामिल हैं।



Source link


Spread the love share