‘ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए पाकिस्तान के 100 आतंकी’, सरकार ने सर्वदलीय बैठक में किया खुलासा

Spread the love share


ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला ऑपरेशन सिंदूर से ले लिया. पाकिस्तान अभी भी दहशत में है. इंडियन आर्मी ने आतंक के 9 ठिकानों को तबाह किया. अब भारत सरकार की ओर से बड़ी जानकारी सामने आयी है. गुरुवार को केंद्र सर्वदलीय बैठक बुलाई थी. इसमें खुलासा हुआ है कि ऑपरेशन सिंदूर में 100 आतंकवादी मारे गए हैं. रक्षमंत्री राजनाथ सिंह ने इसके साथ एक और बड़ा हिंट दिया.

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक सरकार की ओर से बैठक में कहा, ”ऑपरेशन सिंदूर में 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए हैं और गिनती अभी भी जारी है. ऑपरेशन सिंदूर अभी चल रहा है, जिसके कारण सटीक संख्या देना मुश्किल है. भारत अपनी ओर से कोई कार्रवाई नहीं करेगी, जब तक कि पाकिस्तान कोई उकसावे वाली कार्रवाई नहीं करता.”

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दिया बड़ा हिंट

भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में आतंक के 21 ठिकानों को चिह्नित किया था. इसमें से 9 ठिकाने तबाह हो गए हैं, लेकिन 12 ठिकाने अभी भी बचे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी चल रहा है. यही बात केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने भी कही. उन्होंने सर्वदलीय बैठक के बाद बताया कि ऑपरेशन से जुड़ी ज्यादा जानकारी शेयर नहीं कर सकते, क्यों कि यह अभी भी चल रहा है.

कायराना हरकत से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान

पाकिस्तान पहलगाम आतंकी हमले के बाद कई बार सीजफायर तोड़ चुका है. उसने जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में गोलियां बरसाईं. अहम बात यह है कि वह ऑपरेशन सिंदूर के बाद भी नहीं सुधरा है, बल्कि बौखला गया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि हम बदला लेना चाहते हैं. पाक आर्मी भी सरकार से खुली छूट मांग चुकी है. पाकिस्तान की हर हरकत का जवाब भारतीय सेना दे रही है. उसने एलओसी पर भी पाक को मुंहतोड़ जवाब दिया है.

यह भी पढ़ें : ‘खत्म नहीं हुआ ऑपरेशन सिंदूर’, पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे एक्शन का राजनाथ सिंह ने दिया मैसेज



Source link


Spread the love share