दरभंगा में यहां बनेगा फोरलेन, शहर होगा जाम मुक्त, एम्स पहुंचना भी होगा आसान

Spread the love share


आखरी अपडेट:

darbhanga news in hindi today: तमाम शहरों में जाम की बड़ी दिक्कत होती है. लोग घंटों जाम में फंसे रहते हैं. इससे लोगों का समय और ईंधन सब बर्बाद होता है. हॉस्पिटल की तरफ जा रहे लोगों को भी भारी मशक्कत करनी पड़ती …और पढ़ें

एक्स

Darbhanga

दरभंगा: बिहार के दरभंगा में एम्स निर्माण के साथ-साथ लोगों को इसके कई फायदे मिलने वाले हैं. सबसे पहले तो जो एकमी और शोभन सड़क किनारे दरभंगा एम्स का निर्माण किया जा रहा है उस बाईपास सड़क को फोरलेन में तब्दील किया जाएगा. इसको लेकर बिहार सरकार ने 216 करोड़ 60 लाख रुपये की राशि निर्गत कर दी है.

सरकार की स्वीकृति

इस योजना की स्वीकृति 5 फरवरी 2025 को नीतीश सरकार ने दी है. इस सड़क के बन जाने से अब दरभंगा एम्स पहुंचने वाले यात्रियों और मरीजों को सबसे पहले राहत मिलेगी. उत्तर बिहार के साथ-साथ पड़ोसी देश नेपाल तक के लोग अपना इलाज कराने आएंगे.

जाम से मिलेगी राहत
शहर में जो हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है उससे भी काफी हद तक लोगों को निजात मिलेगी. स्थानीय लोग इस फोरलेन सड़क की स्वीकृति मिलने के बाद नीतीश सरकार के फैसले का स्वागत कर रहे हैं. अब लोगों की निगाहें एकमी-शोभन बाईपास सड़क को फोरलेन होता देखना चाहती हैं. हालांकि स्वीकृति के चार माह बीत जाने के बाद भी अभी तक इस फोरलेन सड़क को लेकर किसी भी तरह का कोई कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है, जिसे लेकर स्थानीय लोगों में थोड़ी मायूसी देखी जा रही है.

स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया
स्थानीय चंदन कुमार झा बताते हैं कि सरकार का यह निर्णय काफी अच्छा है. जाम के कारण यातायात और आवागमन में बहुत परेशानी होती है. साथ ही यहां जो एम्स का निर्माण हो रहा है तो चौड़ीकरण हो जाने से सभी को सहूलियत होगी. लोगों को एम्स पहुंचना और आसान हो जाएगा इसलिए हम लोग काफी खुश हैं और सबसे बड़ी बात है कि शहर को जाम से थोड़ी सी राहत मिलेगी. बस अब हम लोग काम होता देखना चाहते हैं जो कि अब तक शुरू भी नहीं हुआ है.

घरबिहार

दरभंगा में यहां बनेगा फोरलेन, शहर होगा जाम मुक्त, एम्स पहुंचना भी होगा आसान



Source link


Spread the love share