नवजोत सिद्धू की कपिल शर्मा शो में वापसी: 5 साल बाद लौट रहे, पुलवामा हमले के बाद उठे विवाद में शो छोड़ना पड़ा था – Amritsar News

Spread the love share


नवजोत सिंह सिद्धू की कपिल शर्मा शो में वापसी का वीडियो सामने आया है।

पंजाब कांग्रेस के नेता व पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू 5 साल बाद कॉमेडियन कपिल शर्मा के साथ जोड़ी बनाने जा रहे हैं। उनकी कपिल शर्मा के नए शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो में वापसी हो रही है। इस शो का तीसरा सीजन 21 जून 2025 को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगा,

नेटफ्लिक्स ने अपने सोशल मीडिया पेज पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा- “एक कुर्सी पाजी के लिए प्लीज… हर फनीवार बढ़ेगा हमारा परिवार, क्योंकि लौट रहे हैं नवजोत सिंह सिद्धू और अर्चना पूरन सिंह!”

इसके अलावा नवजोत सिंह सिद्धू ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर अपनी वापसी की पुष्टि की थी। वीडियो में उन्होंने लिखा है “द होम रन” और कैप्शन में “सिद्धू जी इज बैक” का संदेश दिया था।

नेटफ्लिक्स की ओर से जारी वीडियो में अर्चना पूरन सिंह और कपिल शर्मा के साथ नवजोत सिंह सिद्धू दिख रहे हैं।

2019 में छोड़ना पड़ा था शो नवजोत सिंह सिद्धू को 2019 में पुलवामा हमले के बाद उपजे विवाद के कारण द कपिल शर्मा शो छोड़ना पड़ा था। इसके बाद उनकी जगह अर्चना पूरन सिंह ने ली थी, जो अब तक शो का हिस्सा हैं।

दरअसल, पाकिस्तान में इमरान खान की ताजपोशी पर नवजोत सिंह गए थे। इसके बाद उनकी तत्कालीन पाकिस्तानी जरनल बाजवा के साथ गले मिलते हुए तस्वीर सामने आई। यह वह समय था जब जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमला हुआ था। इसमें 40 जवान शहीद हुए थे।

इस दौरान जब सिद्धू की पाकिस्तान के अधिकारियों के साथ तस्वीरें सामने आईं तो लोगों ने उनका विरोध किया। इसके बाद फिल्म इंडस्ट्री के कर्मचारियों में भी उनके खिलाफ आवाज उठ रही थी। उनकी वजह से कहीं शो को नुकसान न हो, इसलिए सिद्धू को शो छोड़ना पड़ा था।

अर्चना पूरन सिंह के साथ नया ट्विस्ट भले ही नवजोत सिद्धू की कपिल शर्मा शो में वापसी हो रही है, लेकिन इससे अर्चना पूरन सिंह को कोई नुकसान नहीं होने वाला। क्योंकि, सिद्धू और अर्चना दोनों को शो में एक साथ देखा जाएगा। सिद्धू ने पहले भी कहा था कि वह शो में तभी वापस आएंगे जब अर्चना उनके साथ बैठी होंगी।

वहीं, ताजा जारी वीडियो में कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी कहा है- अर्चना जी, अब आप चुप कर जाएं, क्योंकि पाजी आपको बोलने नहीं देंगे।

सिद्धू का क्रिकेट से राजनीति तक का सफर…

नवजोत सिंह सिद्धू 1983 से 1999 तक भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उन्होंने कमेंट्री और टीवी शो में भाग लिया, जिससे उन्हें “सिक्सर सिद्धू” और “शेरी पाजी” जैसे उपनाम मिले।

  • राजनीतिक सफर: 2004 में सिद्धू ने भाजपा के टिकट पर अमृतसर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। हालांकि, एक पुराने रोड रेज मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद उन्होंने सांसद पद से इस्तीफा दे दिया। बाद में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने पर उन्होंने उपचुनाव में फिर से जीत दर्ज की। 2009 में उन्होंने तीसरी बार अमृतसर से लोकसभा चुनाव जीतकर संसद में वापसी की।
  • कांग्रेस में शामिल हुए: साल 2016 में भाजपा से मतभेदों के चलते सिद्धू ने पार्टी छोड़ दी। उन्होंने एक नया राजनीतिक मंच “आवाज-ए-पंजाब” शुरू किया, लेकिन जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो गए। इसके बाद 2017 में कांग्रेस की टिकट पर अमृतसर ईस्ट विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर पंजाब सरकार में पर्यटन, संस्कृति और स्थानीय निकाय मंत्री बने। हालांकि, तकरीबन एक साल बाद ही उन्होंने तत्कालीन सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह से मतभेदों के चलते मंत्री पद छोड़ दिया। 2021 में उन्हें पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं, 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद उन्होंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।

॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰

यह खबर भी पढ़ें…

राजनीति में वापसी कर रहा सिद्धू परिवार:नवजोत कौर कर रही बैठकें; बोलीं- टिकट मिला तो चुनाव लड़ूंगी

नवजोत सिद्धू की कपिल शर्मा शो में वापसी: 5 साल बाद लौट रहे, पुलवामा हमले के बाद उठे विवाद में शो छोड़ना पड़ा था - Amritsar News

2022 विधानसभा चुनावों में हार का सामना करने के बाद राजनीति से दूरी बना चुके पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू का परिवार एक बार फिर राजनीति में सरगर्म नजर आ रहा है। सिद्धू जहां छोटे पर्दे पर सक्रिय हुए हैं। उनकी पत्नी नवजोत कौर अमृतसर ईस्ट हलके में दोबारा से सरगर्म होती दिख रही हैं। पूरी खबर पढ़ें…



Source link


Spread the love share