आखरी अपडेट:
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच अक्सर लोग बेहतर माइलेज वाली मोटरसाइकिल की तलाश में रहते हैं. यामाहा कंपनी के द्वारा देश की पहली हाइब्रिड मोटरसाइकिल बाजार में पेश की गई है. जिसमें मौजूद स्मार्ट मोटर जनरेटर इंजन औ…और पढ़ें
हाइलाइट्स
- यामाहा ने पेश की देश की पहली हाइब्रिड मोटरसाइकिल
- माइलेज टेस्ट में 72 किमी प्रति लीटर का माइलेज
- मोटरसाइकिल की कीमत 1.45 लाख रुपये, 15 हजार में डाउन पेमेंट विकल्प
कोडरमा. दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी के द्वारा आमतौर पर वाहन की बिक्री के समय ग्राहकों को आकर्षित करने वाले माइलेज की जानकारी दी जाती है. लेकिन बाजार में फिलहाल काफी कम ही ऐसी कंपनियां हैं जो दोपहिया वाहन की बिक्री के बाद माइलेज की रियलिटी टेस्ट करती हैं. जिले में यामाहा कंपनी के द्वारा ग्राहकों को पिछले कुछ महीने में बेची गई हाइब्रिड मोटरसाइकिल का माइलेज रियलिटी टेस्ट जिले की सड़कों पर कराया गया. ऑन रोड टेस्ट के बाद मिले माइलेज के आंकड़े ने लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया.
ग्राहक अमित कुमार ने बताया कि उन्होंने करीब डेढ़ महीने पहले इस मोटरसाइकिल को खरीदा था. इस मोटरसाइकिल में मौजूद स्मार्ट मोटर जनरेटर कम ईंधन खपत में बेहतर और आरामदायक यात्रा का अनुभव देती है. मोटरसाइकिल में मौजूद 4.2 इंच के कंसोल में मोबाइल से ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, मैप, स्थानीय मौसम की जानकारी, कॉल और एसएमएस अलर्ट, म्यूजिक कंट्रोल सिस्टम, डिजिटल स्पीड मीटर यात्रा को काफी आरामदायक बनाती है. उन्होंने बताया कि माइलेज टेस्ट के दौरान उनकी मोटरसाइकिल ने माइलेज को लेकर कंपनी की कसौटी पर खरा उतरते हुए 72 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज पेश किया है.
एआर एंटरप्राइजेज यामाहा शोरूम के संचालक अभिषेक कुमार पांडेय, एरिया सेल्स मैनेजर जीशान शान और सर्विस इंजीनियर हेड जावेद शान ने संयुक्त रूप से बताया कि इस मोटरसाइकिल के माइलेज की रियलिटी टेस्ट को लेकर पिछले 1 से 3 महीने के बीच मोटरसाइकिल की खरीदारी करने वाले जिले के अलग-अलग इलाके में रहने वाले लोगों को आमंत्रित किया गया था. जिनकी मोटरसाइकिल में फ्यूल की टंकी पूरी तरह से भरने के बाद कंपनी के द्वारा निर्धारित आदर्श स्पीड 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से 11 मोटरसाइकिल चालक ने शोरूम से निकलकर बाईपास और नेशनल हाईवे होते हुए तिलैया डैम और फिर वापस शोरूम करीब 37 से 38 किलोमीटर की सफर पूरा करने के बाद माइलेज टेस्ट में शामिल सभी मोटरसाइकिल का अलग-अलग माइलेज टेस्ट किया गया. जिसमें ग्राहकों को 62 से 72 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज प्राप्त हुआ. उन्होंने बताया कि 150 सीसी की मोटरसाइकिल में 70 के आसपास माइलेज मिलना लोगों के लिए अचंभित और संतोषजनक वाला पल है.
10 साल तक इंजन की नहीं करनी होगी चिंता
उन्होंने बताया कि इस मोटरसाइकिल में खास तौर पर ट्रेक्शन कंट्रोल सिस्टम जो मोटरसाइकिल को बड़ी दुर्घटनाओं से बचाती है, वहीं एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम राइडर को मोटरसाइकिल की स्पीड को मेंटेन कंट्रोल और स्थिर रखने में मदद करती है. उन्होंने बताया कि बेहतर माइलेज के लिए मोटरसाइकिल की टायर एयर प्रेशर भी बेहतर होना बेहद आवश्यक है. हाइब्रिड मोटरसाइकिल के ग्राहकों के लिए कंपनी ने प्रोटेक्शन प्लस स्कीम लॉन्च किया है. जिसके तहत मोटरसाइकिल का इंजन 10 वर्षों तक वारंटी पीरियड में कवर होगा. उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल की खरीदारी के लिए ग्राहक को सिर्फ आधार कार्ड, पैन कार्ड लेकर आना होगा. सिबिल स्कोर बेहतर होने पर विभिन्न बैंकों के द्वारा जीरो से लेकर 15 हजार तक के डाउन पेमेंट पर मोटरसाइकिल उपलब्ध कराई जा रही है. इसके साथ ग्राहकों को ₹5000 का कैश डिस्काउंट भी मिलेगा. कोडरमा में इस हाइब्रिड मोटरसाइकिल की एक्स शोरूम प्राइस 1 लाख 45 हजार 500 के करीब है.
पत्रकारिता में 4 से अधिक वर्षों के अनुभव के साथ। 2023 से नेटवर्क 18 से जुड़े 1 वर्ष हो गए हैं। वर्तमान में नेटवर्क 18 में एक वरिष्ठ सामग्री संपादक के रूप में काम कर रहे हैं। यहां, मैं हाइपरलोकल न्यूज एफ को कवर कर रहा हूं …और पढ़ें
पत्रकारिता में 4 से अधिक वर्षों के अनुभव के साथ। 2023 से नेटवर्क 18 से जुड़े 1 वर्ष हो गए हैं। वर्तमान में नेटवर्क 18 में एक वरिष्ठ सामग्री संपादक के रूप में काम कर रहे हैं। यहां, मैं हाइपरलोकल न्यूज एफ को कवर कर रहा हूं … और पढ़ें