दरभंगा में शिवगंगा पोखर में डूबने से महिला मौत: पैर फिसलने से गहरे पानी में चली गई, स्नान करने के दौरान हुआ हादसा – Darbhanga News

Spread the love share


मौत की सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंची परिजन।

दरभंगा में शिवगंगा पोखर में डूबने से एक महिला की मौत हो गई। स्नान करने के दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में जाने से हादसा हुआ है। 2 घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने महिला को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मृतका की पहचान सिंघिया बंगरहटा निवासी बसंत झा की पत्नी विंध्यवासिनी देवी(52) के तौर पर हुई है। घटना कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र की है।

इसी तालाब में डूबने से गई महिला की जान।

गोताखोरों ने निकाला बाहर

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सावन की तीसरी सोमवारी से पहले महिला शिवगंगा पोखर पर पहुंची थी। स्नान करने के दौरान वो डूबने लगी। मौके पर मौजूद लोग चिल्लाने लगे। मौके पर भी मौजूद गोताखोर पानी में उतरे। घंटों मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। आनन-फानन में सीएचसी लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग

सावन की पहली सोमवारी पर धर्मशाला का छज्जा गिरने से राम इकबाल माली की मौत हुई थी। दूसरी सोमवारी को शिवगंगा में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई थी। अब तीसरी सोमवारी की पूर्व संध्या पर विंध्यवासिनी देवी की मौत हो गई। श्रावणी मेला में एक के बाद एक हादसों से श्रद्धालु और स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।



Source link


Spread the love share