आखरी अपडेट:
Bihar Chunav: तेज प्रताप यादव ने जनसभा में तेजस्वी यादव पर कटाक्ष किया और खुद को लालू यादव का सच्चा उत्तराधिकारी बताया. उन्होंने जनता से मुफ्त बिजली का वादा किया और आरजेडी के अंदरूनी मतभेद उजागर किए.
हाइलाइट्स
- तेज प्रताप ने तेजस्वी पर कटाक्ष किया
- तेज प्रताप ने मुफ्त बिजली का वादा किया
- तेज प्रताप ने खुद को लालू का सच्चा उत्तराधिकारी बताया
पटनाः राजनीतिक बयानबाजी के दौर में पूर्व आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव एक बार फिर अपने बेबाक और तीखे बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं. एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने अपने ही छोटे भाई और बिहार के पूर्व उप -मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर कटाक्ष किया. तेज प्रताप ने कहा, “ऐसे ढोंगी पर विश्वास नशे में डाल दिया करो जो बच्चों की तरह रोने लगे. मेरी रगों में लालू यादव का खून बहता है. अगर आप मुझे वोट देंगे, तो लालू यादव को जिताएंगे. मैं उनका सच्चा उत्तराधिकारी हूं.
तेज प्रताप ने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि अगर वो खुद को कृष्ण कहते हैं और मुझे अर्जुन, तो उन्हें बांसुरी बजाकर यह साबित करना चाहिए. यह बयान राजनीतिक हलकों में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है.
तेज प्रताप ने वादा किया कि अगर जनता उन्हें वोट देती है तो वे हर घर को मुफ्त बिजली देंगे और लालू यादव के शासनकाल जैसी योजनाओं को फिर से शुरू करेंगे. उन्होंने खुद को असली समाजवादी बताया और कहा कि वो जनता के लिए संघर्ष करते रहेंगे.
तेज प्रताप के इस बयान को पार्टी के भीतर चल रही अंदरूनी खींचतान के रूप में भी देखा जा रहा है. तेज प्रताप और तेजस्वी यादव के बीच पहले भी मतभेद सामने आते रहे हैं, लेकिन इस बार तेज प्रताप ने खुलकर कटाक्ष किया है. वहीं, जनता के बीच तेज प्रताप का यह बयान लोगों को चौंका रहा है. कुछ लोग इसे चुनावी स्टंट मान रहे हैं तो कुछ इसे आरजेडी के अंदरूनी मतभेद की खुली तस्वीर.
अब देखना यह है कि तेजस्वी यादव इस पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं और पार्टी नेतृत्व इसे किस रूप में लेता है. इतना जरूर है कि तेज प्रताप का यह बयान आने वाले चुनावी माहौल को गर्म कर सकता है.
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले… और पढ़ें