निषाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर किया प्रदर्शन: मझवार तुरैहा को एससी आरक्षण देने की मांग, एटा में विधायकों को सौंपा ज्ञापन – Etah News

Spread the love share


नंद कुमार | एटा3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एटा में निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को मझवार तुरैहा को अनुसूचित जाति में आरक्षण देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद के निर्देशन में यह प्रदर्शन आयोजित किया गया।

जिला अध्यक्ष राकेश कश्यप और प्रदेश सचिव रामपाल सिंह कश्यप के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एटा की सड़कों पर मार्च किया। प्रदर्शनकारियों ने “मझवार तुरैहा आरक्षण जारी करने एवं ओबीसी से नाम खारिज करने” के नारे लगाए।

कार्यकर्ताओं ने मारहरा विधानसभा से भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी और एटा सदर से विधायक विपिन वर्मा डेविड को उनके आवासों पर जाकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

निषाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर किया प्रदर्शन: मझवार तुरैहा को एससी आरक्षण देने की मांग, एटा में विधायकों को सौंपा ज्ञापन - Etah News

जिला अध्यक्ष राकेश कश्यप ने बताया कि शासनादेश के अनुसार निषाद, केवट, मल्लाह, कश्यप, कहार, धीमर, बिंद, गोडिया, माझी और मछुआ जातियों को पिछड़ी जाति की सूची से बाहर कर दिया गया है। फिर भी तहसीलदार इन जातियों को पिछड़ी जाति के प्रमाण पत्र जारी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह असंवैधानिक है और राज्यपाल द्वारा जारी अधिसूचना का उल्लंघन है। उन्होंने मांग की कि इन जातियों को पिछड़ी जाति के प्रमाण पत्र जारी करने पर रोक लगाई जाए। साथ ही मझवार और तुरैहा को परिभाषित कराकर उनकी सभी उपजातियों को अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए जाएं।

प्रदर्शन में निषाद पार्टी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र कश्यप, जिला महासचिव ठा. घनश्याम सिंह, महिला मोर्चा की शहर अध्यक्ष सर्वेश गिहार और युवा मोर्चा के प्रमुख महासचिव असद अब्बास सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

बेद सिंह कश्यप, राम शंकर कश्यप, कुमार पाल कश्यप,हर्षित कश्यप, देवेंद्र कश्यप,गंगा प्रसाद, बबलू , अनिल दिवाकर, ओम नारायण कश्यप , गुड्डू , संदीप कुमार कश्यप, रोशन लाल कश्यप, कोमल सिंह कश्यप, संजय कुमार, जैदेश कश्यप, राजकुमार कश्यप, समीर अब्बास,सोहेल अब्बास,सरताज अब्बास, सारिक राइम राइन ,सोनू आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे !



Source link


Spread the love share