Indian Railways Jobs: रेलवे में 1100 से अधिक नौकरियां, 10वीं पास करें अप्लाई

Spread the love share


आखरी अपडेट:

Indian Railway news, Indian Railway recruitment: भारतीय रेलवे में अप्रेंटिस का मौका है. इसके लिए 10वीं पास होना जरूरी है. कुल 1100 से अधिक पदों पर भर्तियां निकली हैं.

रेलवे में 1100 से अधिक नौकरियां, 10वीं पास करें अप्लाईIndian Railway news, Indian Railway recruitment: रेलवे में वैकेंसी.

भारतीय रेलवे समाचार, भारतीय रेलवे भर्ती: अगर आप 10वीं और ITI पास हैं और रेलवे में नौकरी पाने का सपना देखते है, तो आपके लिए अच्‍छी खबर है. पूर्व मध्य रेलवे (RRC ECR)ने 1100 से ज्यादा अपरेंटिस के पदों पर भर्तियां निकाली है. रेलवे ने कुल 1149 भर्तियां निकाली हैं. ये जॉब्स ट्रेनिंग के साथ अच्छी सैलरी और फ्यूचर सिक्योरिटी देती हैं. आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है और लास्ट डेट 25 अक्टूबर 2025 है. अप्लाई करने के लिए rrcpatna.gov.in पर जाएं और अप्‍लाई कर दें.

Indian Railway Vacancy 2025: क्‍या है ये भर्ती और कब तक करें अप्लाई?

पूर्व मध्य रेलवे बिहार,झारखंड और उत्तर प्रदेश के हिस्सों को कवर करता है.उसी की तरफ से अपरेंटिस के लिए वैकेंसीज निकाली गई है. ये जॉब्स ट्रेनिंग बेस्ड हैं जिसमें आप रेलवे के टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल वर्क सीखेंगे.ट्रेनिंग के बाद परमानेंट जॉब का चांस भी मिल सकता है. आवेदन आज यानी 26 सितंबर 2025 से शुरू हैं और 25 अक्टूबर 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं. देर मत करें वरना मौका हाथ से निकल जाएगा.

कौन अप्लाई कर सकता है, क्या चाहिए योग्यता?

इस जॉब के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है, जिसमें कम से कम 50% मार्क्स चाहिए. साथ में आपके पास ITI सर्टिफिकेट (NCVT/SCVT से मान्य)होना चाहिए जो ट्रेड से रिलेटेड हो.उम्र की बात करें तो 25 अक्टूबर 2025 तक आपकी उम्र 15 से 24 साल के बीच होनी चाहिए. SC/ST/OBC वालों को उम्र में रिलैक्सेशन मिलेगा जैसे SC/ST को 5 साल और OBC को 3 साल की छूट मिलेगी.सेलेक्‍शन के बाद मेडिकल टेस्ट पास करना होगा.अगर आपके पास ये क्वालिफिकेशन है, तो ये जॉब आपके लिए परफेक्ट है.

आवेदन फीस कितनी?

पूर्व मध्य रेलवे की इन भर्तियों के लिए सामान्य और OBC कैटेगरी वालों को 100 रुपये की फीस देनी होगी वहीं SC/ST, PWD, और महिलाओं के लिए फीस माफ है.फीस ऑनलाइन UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड से जमा करनी होगी.

कैसे होगा सेलेक्‍शन?

इन पदों पर सेलेक्‍शन काफी आसान है.सेलेक्शन 10वीं और ITI के मार्क्स के औसत पर बनेगा.दोनों का बराबर वेटेज होगा. 10वीं में सभी सब्जेक्ट्स के टोटल मार्क्स से परसेंटेज निकलेगा कोई एक सब्जेक्ट का स्कोर नहीं चलेगा.अगर दो लोगों के मार्क्स बराबर हैं तो ज्यादा उम्र वाले को प्राथमिकता मिलेगी. अगर उम्र भी बराबर हो तो जो पहले 10वीं पास हुआ,उसे चांस मिलेगा.सेलेक्शन के बाद आपके ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स चेक होंगे और मेडिकल फिटनेस टेस्ट पास करना होगा.

कैसे करें अप्‍लाई?

1. सबसे पहले rrcpatna.gov.in पर विजिट करें.
2. नए यूजर्स के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें और लॉगिन ID बनाएं.
3. लॉगिन करने के बाद पर्सनल डिटेल्स, 10वीं और ITI की जानकारी डालें.
4. डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.10वीं मार्कशीट, ITI सर्टिफिकेट, फोटो और सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करें.
5. अगर आप जनरल/OBC से हैं तो 100 रुपये ऑनलाइन पे करें.
6. फॉर्म चेक करने के बाद सबमिट कर दें और प्रिंटआउट रख लें.

authorimg

Dhiraj Raiअसिस्टेंट एडिटर

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. करीब 13 वर्ष से अधिक समय से मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व डिजिटल संस्करण के अलावा कई अन्य संस्थानों में कार्य…और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. करीब 13 वर्ष से अधिक समय से मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व डिजिटल संस्करण के अलावा कई अन्य संस्थानों में कार्य… और पढ़ें

घरआजीविका

रेलवे में 1100 से अधिक नौकरियां, 10वीं पास करें अप्लाई



Source link


Spread the love share