मुजफ्फरपुर में मनचले को छात्रा ने बीच सड़क पर पीटा: आरोपी बोला- गलती से हाथ लग गया था, पुलिस बोली- आवेदन पर कार्रवाई करेंगे – Muzaffarpur News

Spread the love share



छात्रा ने मनचले को सड़क पर पीट-पीट कर सिखाया सबक

मुजफ्फरपुर। शहर के काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र स्थित रामदयालु RDS कॉलेज के समीप उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक कॉलेज छात्रा ने छेड़खानी करने वाले युवक की सड़क पर ही पिटाई कर दी। आरोपी युवक की हरकतों से परेशान छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए उसे थप्पड़ और चप

.

वायरल वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि एक युवक छात्रा से कुछ कहासुनी कर रहा है, तभी छात्रा गुस्से में उसे थप्पड़ जड़ देती है। आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो जाती है और कुछ महिलाएं भी आगे बढ़कर आरोपी को चप्पलों से मारने लगती हैं। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से फैल गया, जिस पर लोगों ने छात्रा की हिम्मत की सराहना की।

आरोपी का बयान – “हम गलती से सट गए थे”

पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि वह जानबूझकर छात्रा से नहीं टकराया। आरोपी ने बताया,“हम सब्जी बेचते हैं, मुजफ्फरपुर कचहरी में समान लेकर खाना खाने आ रहे थे। रास्ते में भीड़ में हम आ रहे थे तो मैडम के शरीर में सट गया। हमारा घर मनियारी में है, नाम मोहम्मद मोहम्मदद्दीन है, पिता का नाम मोहम्मद यासीन है।”हालांकि, छात्रा और स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी कई दिनों से कॉलेज के आसपास घूमता था और छात्राओं के साथ छेड़खानी करता था।

नगर डीएसपी ने दी जानकारी

नगर डीएसपी–1 सुरेश कुमार ने बताया कि,“वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित छात्रा के आवेदन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की पहचान हो चुकी है और उससे पूछताछ की जा रही है।”



Source link


Spread the love share