रतलाम जिले के नामली थाना क्षेत्र में फोरलेन स्थित नवरत्न होटल के पास बने डेयरी फार्म से 9 नवंबर की रात अज्ञात चोर 2 भैंसें चोरी कर ले गए थे। हरियाणा–पंजाब से भैंस खरीदकर महाराष्ट्र ले जाने वाले व्यापारी ने भैंसों को आराम देने के लिए खेत पर उतारा था।
.
शिकायत मिलने पर पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में चोरी की भैंसों को मारुति सुजुकी सुपर कैरी वाहन में भरकर ले जाते हुए देखा गया। वाहन जावरा की तरफ जाता दिखाई दिया। इसके बाद वाहन को कैमरों के जरिए लगातार ट्रैक किया गया।
वाहन के आधार पर आरोपी तक पहुंची पुलिस सीसीटीवी से मिली जानकारी के आधार पर वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर MP 43 L 4320 मिला। वाहन मालिक प्रभूलाल (31) निवासी लसुडिया जंगली, हाल मुकाम जावरा, तक पुलिस पहुँची और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की।
प्रभूलाल ने साथी संतोष कंजर का नाम उगला पूछताछ में प्रभूलाल ने कबूल किया कि उसने संतोष (40) पुत्र मोहनलाल कंजर, निवासी राजाखेड़ी, के साथ मिलकर दो भैंसें चोरी की थीं। पुलिस ने छापा मारकर संतोष को भी गिरफ्तार कर लिया।
4 भैंसें और चोरी की सुपर कैरी जब्त आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में उपयोग की गई मारुति सुपर कैरी और चोरी की कुल 4 भैंसें बरामद कर लीं। इनमें नामली क्षेत्र की एक और सेमलिया से चोरी की गई वाहन (तूफान गाड़ी) भी शामिल है।
30 से अधिक मामलों में वांछित है संतोष कंजर गिरफ्तार आरोपी संतोष कंजर कुख्यात चोर है। उस पर 30 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके अलावा उज्जैन जिले के इंगोरिया थाना क्षेत्र में 457 और 380 के एक मामले में उसे 3 साल की सजा भी हो चुकी है, जिसमें वह फरार चल रहा था।
पुलिस अब आरोपियों से अन्य वारदातों और संभावित साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी गायत्री सोनी के अनुसार, जांच जारी है और जल्द ही और खुलासे होने की उम्मीद है।