Flights Cancelled : 27 जनवरी को कई फ्लाइट्स हुईं कैंसिल, देखें लिस्ट

Spread the love share



Flights Cancelled : श्रीनगर एयरपोर्ट नाम के सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा गया कि खराब मौसम और संचालन संबंधी दिक्कतों के कारण मंगलवार को कुछ उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. एयरलाइनों ने रद्द की गई फ्लाइट्स की लिस्ट जारी की है. यात्रियों से कहा गया है कि वे अपनी संबंधित एयरलाइन से संपर्क में रहें. ताजा जानकारी व वैकल्पिक व्यवस्था के बारे में अपडेट लेते रहें. श्रीनगर एयरपोर्ट  की लिस्ट नीचे देंखें.

जम्मू कश्मीर में बारिश और बर्फबारी की संभावना

कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के बाद से एक बार फिर भारी बारिश होने की आशंका है. मौसम विभाग के अनुसार, 28 जनवरी को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है, जबकि अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क लेकिन बादल छाए रहने की संभावना है.

यह भी पढ़ें : Aaj ka Mausam : अगले 2 दिन होगी बारिश, इन राज्यों के लिए जारी किया गया अलर्ट

यात्रियों और गाड़ी चलाने वालों को सलाह दी गई है कि वे टूर शुरू करने से पहले संबंधित रूट और नेशनल हाईवे की जानकारी ले लें. किसानों को 28 जनवरी तक सभी कृषि कार्यों को स्थगित करने की सलाह दी गई है. बर्फ से ढके ऊंचे इलाकों में रहने वाले लोगों को हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने के खिलाफ चेतावनी दी गई है.

कश्मीर घाटी का कैसा है मौसम

कश्मीर घाटी में सोमवार को बादल छाए रहने के कारण रात के तापमान में मामूली सुधार हुआ. श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. उत्तरी कश्मीर का स्कीइंग रिसॉर्ट गुलमर्ग घाटी का सबसे ठंडा स्थान बना रहा, जहां तापमान शून्य से 9.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. दक्षिणी कश्मीर के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, जबकि अन्य मौसम केंद्रों पर तापमान शून्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस नीचे के आसपास बना रहा.

पोस्ट Flights Cancelled : 27 जनवरी को कई फ्लाइट्स हुईं कैंसिल, देखें लिस्ट पर पहली बार दिखाई दिया Prabhat Khabar.





Source link


Spread the love share