चैत्र नवरात्र पर डोंगरगढ़ में 10 ट्रेनों का स्टॉपेज: 19-27 मार्च तक 4 मेमू पैसेंजर का विस्तार, गोंदिया तक जाएगी लोकल, डोंगरगढ़-दुर्ग स्पेशल ट्रेन चलेगी – Bilaspur (Chhattisgarh) News

Spread the love share




इस बार चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू हो रहा है। नवरात्रि के दौरान डोंगरगढ़ के मां बम्लेश्वरी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। रेलवे ने डोंगरगढ़ स्टेशन पर 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज किया है। इसमें लंबी दूरी की गाड़ियां भी शामिल हैं। यह सुविधा 19 मार्च से 27 मार्च तक प्रभावी रहेगी। वहीं, चार लोकल ट्रेनों का विस्तार किया गया है। जबकि, डोंगरगढ़-दुर्ग के बीच स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएगी। नवरात्र में डोंगरगढ़ में कुछ ट्रेनों का स्टॉपेज और स्पेशल ट्रेन भी हर साल की तरह इस साल भी डोंगरगढ़ में चैत्र नवरात्र के मौके पर मेला लगेगा। इस दौरान ट्रेनों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की संभावना है, क्योंकि चैत्र नवरात्रि में बड़ी संख्या में लोग मां बम्लेश्वरी देवी के दर्शन के लिए यहां पहुंचते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने खास इंतजाम किए हैं। इसके तहत कुछ ट्रेनों का अस्थायी स्टॉपेज दिया गया है, कुछ ट्रेनों का रूट बढ़ाया गया है और एक मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन भी चलाने का फैसला लिया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को आने-जाने में आसानी हो सके। ट्रेनों का विस्तार और स्पेशल ट्रेन की सुविधा



Source link


Spread the love share