सोशल मीडिया पर मौजूद है नंबर
दरअसल, बिहार पुलिस मुख्यालय से जारी निर्देश के बाद जिले में भी पुलिस पदाधिकारी से लेकर थानेदार तक के नंबर बदले गए हैं. इन नंबरों को बिल्कुल सार्वजनिक कर दिया गया है, ताकि अब लोग कोई भी परेशानी में कभी भी बात कर सकते हैं. ये सारे नंबर वैसे लोगों को जहानाबाद पुलिस के ऑफिशियल सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर भी सार्वजनिक है, जहां से लोग आसानी से पा सकते हैं. यहां उच्च अधिकारी से लेकर थानेदार तक के नंबर जारी किए गए हैं.
बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जहानाबाद जिला में जारी लिस्ट में सभी पुलिस पदाधिकारी, जिसमें पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), अनुमंडल पुलिस अधिकारी सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी घोसी, पुलिस उपाधीक्षक सह थाना अध्यक्ष साइबर क्राइम जहानाबाद शामिल हैं.
लोगों की सुविधा ध्यान में रखकर हुई पहल
अक्सर यह देखा जाता है कि किसी भी पुलिस कार्यालय या थाने तक पहुंचने में लोगों को कठिनाई होती है. कई बार फोन नंबर उपलब्ध न होने से शिकायत दर्ज कराने या जानकारी देने में देर हो जाती है. ऐसे में प्रशासन की यह पहल पारदर्शिता और संपर्क में मजबूती लाएगी.
पुलिस अधीक्षक – 9031826350
पुलिस उपाधीक्षक (मु.)- 9031826352
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर – 9031826353
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी घोसी – 9031826354
पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष, साइबर क्राइम – 9031826381
कार्यशैली में आएगी पारदर्शिता
अब इस नई पहल से यहां के लोग किसी भी प्रकार की समस्या, अपराध की सूचना, राजस्व से जुड़ी कठिनाई या अन्य विभागीय विषय पर आसानी से संबंधित पदाधिकारी से बात कर सकेंगे. इतना ही नहीं, इससे पुलिस विभाग के प्रति आम नागरिकों का विश्वास बढ़ेगा. पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित सेवा सुनिश्चित करने की दिशा में अच्छा कदम होगा.