Ayandot

जिले के 172 मतगणना केंद्रों पर होंगे पैक्स चुनाव

जिले के 172 मतगणना केंद्रों पर होंगे पैक्स चुनाव
Spread the love share


शेयर करना

हमें फॉलो करें

नवंबर से शुरू होगी नामांकन प्रक्रियानवंबर से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया चुनाव की तैयारी में जुटा जिला प्रशासन विभाग की ओर से जारी कर दी गई मतदाता सूच

न्यूज़रैप हिन्दुस्तानबांकाबुध, 16 अक्टूबर 2024 08:45 अपराह्न
शेयर करना

बांका। निज प्रतिनिधि जिले में 25 नवंबर से पांच दिसंबर तक पांच चरणों में 113 पैक्सों के चुनाव होने हैं। इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से आचार संहिता के दायरे में स्वच्छ-निष्पक्ष व शांतिपूर्ण महौल में चुनाव संपन्न कराये जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। जिसके पहले चरण में आठ अक्टूबर को मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। जिसमें पारदर्शिता रखने के लिए सभी 11 प्रखंडों के प्र्रखंड मुख्यालय परिसर में मतदाता सूची चिपका दिये गये हैं। जिससे मतदाता सूची में दर्ज मतदाता जानकारी हासिल कर सकें। इसमें 30 सितंबर तक मतदाता बनाये जाने वाले व्यक्ति की चुनाव में अपना मताधिकार का प्रयोग किये जाने के साथ ही चुनाव लड सकेंगे। यहां 172 मतदान केंद्रों पर चुनाव कराये जाने की संभावना है। हालांकि, परिस्थिति के मुताबिक मतगणना केंद्रों की संख्या में बदलाव भी किये जा सकते हैं। जबकि यहां सभी प्रखंड मुख्यालय में मतगणना केंद्र बनाये जाएंगे। ऐसे में यहां 11 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती होगी। चुनाव के दिन ही वोटों की गिनती होनी है, लेकिन समय पर चुनाव कार्य पूरा नहीं होने की स्थित में दूसरे दिन वोटों की गिनती की जायेगी। इसके लिए मतगणना कर्मियों के प्रशिक्षण का शेड्यूल भी जारी कर दिये गये हैं। इसके लिए मुंगेर समाहरणालय में प्रशिक्षण दिये जाएंगे। जहां डीडीसी, एसडीओ, डीसीओ, प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी एवं सहायक निबंधक सहित अन्य पदाधिकारी चुनाव कार्य से जुडे प्रशिक्षण लेंगे।

700 मतदाता पर बनाये गये हैं मतदान केंद्र

यहां 700 मतदाताओं पर एक मतदान केंद्र बनाये गये हैं। जिस मतगणना केंद्र पर 700 से अधिक मतदाता हैं, वहां अतिरिक्त मतदान केंद्र बनाये गये हैं। जहां बेलेट पेपर के जरिये चुनाव कराये जाएंगे। इसमें एक अध्यक्ष के अलावे 11 कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए चुनाव हो रहे हैं।

जिले में 113 पैक्सों के चुनाव होने हैं। इसके लिए पूर्व में ही चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है। यहां आठ अक्टूबर को मतदाता सूची का भी प्रकाशन कर दिया गया है। यहां 172 संभावित मतदान केंद्र हैं। जबकि सभी प्रखंड मुख्यालय में एक-एक मतगणना केंद्र बनाये जाएंगे।

मो जैनुल आब्दीन अंसारी, डीसीओ, बांका



Source link


Spread the love share
Exit mobile version