आखरी अपडेट:
बिहार के जमुई जिले में अजब-गजब मामला सामने आया है. जहां एक नाबालिग लड़की पड़ोस में रहने वाले ट्रक ड्राइवर को दिल दे बैठी, फिर दोनों ने लड़की की उम्र 18 साल होने का इंतजार किया. लड़के के बालिग होते कि दोनों ने म…और पढ़ें
कटौना गांव का मामला
दरअसल यह पूरा मामला जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र के बगीचा कटौना गांव में सामने आया है. जहां 20 मीटर की दूरी पर रहने वाले इस प्रेमी युगल ने घर से भाग कर शादी रचा ली. जानकारी के अनुसार लखीसराय जिले के सरसंडा गांव निवासी राम प्रभाकर सिंह का 25 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार बचपन से ही अपने मौसी के घर बगीचा कटौना गांव में रहा करता था. इसी दौरान उसकी मुलाकात पड़ोस में रहने वाली निरंजन ठाकुर के 18-19 वर्षीय पुत्री रीता कुमारी से हुई. पहले तो दोनों ने एक दूसरे को देखा, फिर उनकी यह दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसम खा ली.
उम्र 18 साल होने का किया इंतजार
बताया जाता है कि प्रेमी सुजीत ट्रक ड्राइवर है और पिछले 4 सालों से रीता के साथ उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था. दोनों पहले ही शादी करना चाहते थे, लेकिन सुजीत अपनी प्रेमिका के 18 प्लस के होने का इंतजार कर रहा था. जैसे ही रीता 19 साल की हुई सुजीत उसे लेकर फरार हो गया. फिर दोनों लखीसराय पहुंचे और मंदिर में जाकर शादी रचा ली. इसके बाद शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो में रीता यह कह रही है कि वह अपनी इच्छा से सुजीत के साथ आई है. बहरहाल प्रेम प्रसंग के बाद अंतरजातीय विवाह का यह मामला जिले में चर्चा में बना हुआ है.