दरभंगा में 13 साल के बच्चे की मौत: दोस्तों के साथ आम के बगीचे की रखवाली करने गया था, जहरीले सांप ने काटा – Darbhanga News

Spread the love share


दरभंगा में सांप के काटने से 13 साल के बच्चे की मौत हो गई। बुधवार को दोस्तों के साथ आम के बगीचे में रखवाली करने गया था। इस दौरान जहरीले सांप ने काट लिया। मृतक की पहचान दिनेश कुमार के तौर पर हुई है। घटना बिरौल थाना क्षेत्र के अरगा-उसरी पंचायत के मोड़वा

ग्रामीणों ने बताया, ‘सांप के डसते ही दिनेश की हालत बिगड़ने लगी। साथ गए दोस्त कुछ समझ पाते, इससे पहले ही वह बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन आनन-फानन में इलाज के लिए बहेरी पीएचसी लेकर जा रहे थे। उससे पहले रास्ते में ही मौत हो गई।’

मृतक के घर पर जुटी लोगों की भीड़।

सरकारी सहायता देने की मांग

बच्चे की मौत की सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कागजी कार्रवाई के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिवार को सरकारी सहायता देने की मांग की है।



Source link


Spread the love share