Ayandot

दरोगा जी ने लिया छात्रों का साइंस टेस्ट…कहा चलो बताओ थियोरम, फिर छोड़ेंगे, देखें वीडियो

दरोगा जी ने लिया छात्रों का साइंस टेस्ट…कहा चलो बताओ थियोरम, फिर छोड़ेंगे, देखें वीडियो
Spread the love share


संक्रामक वीडियो : बिहार की राजधानी पटना में रात के समय गश्त पर निकले एक सब-इंस्पेक्टर ने ट्रैफिक नियमों का पालन कराने का ऐसा अनोखा तरीका अपनाया कि लोग मुस्कुरा उठे. दरअसल, गश्त के दौरान दरोगा राज कुमार को एक बाइक पर सवार दो छात्र मिले. दोनों बच्चों ने चालान न काटने की गुजारिश की, लेकिन इसके बाद जो हुआ उसने सबका दिल जीत लिया.

दरोगा साहब ने छात्रों से कहा, “ठीक है, चलो पहले एक थियोरम बताओ.” इसके बाद उन्होंने उनसे साइंस से जुड़े सवाल पूछने शुरू कर दिए. उन्होंने इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन और न्यूट्रॉन की खोज करने वाले वैज्ञानिकों के नाम पूछे. इस पर एक छात्र ने झिझकते हुए जवाब दिया, “शायद डॉल्टन ने खोजा था…”. पास खड़ा दूसरा छात्र मजाकिया अंदाज में बोला, “ये कहता है कि रात भर पढ़ता है.” पूरा वीडियो खुद ही देख लें-

इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

यह पूरा वीडियो सब-इंस्पेक्टर राज कुमार ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग दरोगा जी के इस अंदाज की तारीफ कर रहे हैं. पुलिस का यह कदम यह संदेश देता है कि कानून पालन कराने के लिए सख्ती ही नहीं, समझदारी और दोस्ताना रवैया भी अपनाया जा सकता है.

सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ

इस वीडियो को SI राज कुमार ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। लोग दरोगा जी की दोस्ताना स्टाइल की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा-

“चालान नहीं होगा लेकिन क्लास होगी एक. मेहनत से बने ऑफिसर जानते हैं कि मिडिल क्लास का बच्चा किस परिस्थितियों से आगे बढ़ते हैं”

दूसरे यूज़र ने मजाक में लिखा- सर अपना लोकेशन देना, मैं उधर पैदल भी नहीं लूंगा।

एक और कमेंट आया- “I really appreciate your work. ये है असली पुलिस, जो समझदारी से फर्क लाती है कोई और होता तो लाठी मारकर चालान काट देता, लेकिन आपने समझाकर छोड़ा।”

किसने खोजा इलेक्ट्रॉन, न्यूट्रॉन और प्रोटॉन

दरोगा साहब के पूछे गए सवालों के सही जवाब इस प्रकार हैं-

  • इलेक्ट्रॉन- 1897 में जे. जे. थॉमसन
  • प्रोटॉन- 1917 में अर्नेस्ट रदरफोर्ड
  • न्यूट्रॉन- 1932 में जेम्स चैडविक

याद करने की आसान ट्रिक- ईट पर नाचै

ईट ई-इलेक्ट्रॉन ट- थॉमसन (Thomson)
पर प- प्रोटॉन और – रदरफोर्ड
नचई ना-न्यूट्रॉन चै- चैडविक





Source link


Spread the love share
Exit mobile version