Ayandot

पानी निकासी को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पति-पत्नी जख्मी: मधेपुरा में दंपती पर चाकू से हमला, पुलिस बोली-आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई – Madhepura News

पानी निकासी को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पति-पत्नी जख्मी:  मधेपुरा में दंपती पर चाकू से हमला, पुलिस बोली-आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई – Madhepura News
Spread the love share



मधेपुरा जिले के घैलाढ प्रखंड अंतर्गत परमानंदपुर थाना क्षेत्र के औराही गांव में बारिश के पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। इस घटना में घायल हुए एक दंपती का इलाज सहरसा सदर अस्पताल में चल रहा है।

बारिश के पानी की निकासी को लेकर हुआ विवाद

पीड़ित अरविंद कुमार यादव ने बताया कि बारिश का पानी उनके निजी जमीन से होकर बह रहा था, जिसे रविवार की शाम दूसरे पक्ष के लोगों ने जबरन रोक दिया। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। पीड़ित के अनुसार विवाद बढ़ने पर उनके चाचा विद्यानंद यादव समेत कुछ अन्य लोग उनके घर में घुस आए और मारपीट शुरू कर दी।

अरविंद कुमार ने बताया कि वह सहरसा में प्राइवेट नौकरी करते हैं, जब इस घटना की जानकारी उन्हें मिली तो वे तत्काल घर पहुंचे और स्थिति को शांत कराने की कोशिश की। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर और उनकी पत्नी रिंकू भारती पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए।

अरविंद ने यह भी बताया कि इससे पहले 29 अप्रैल को उन्होंने मधेपुरा अनुमंडल पदाधिकारी को एक लिखित आवेदन देकर कहा था कि दूसरे पक्ष के लोग उनकी निजी जमीन पर जबरदस्ती घर बना रहे हैं।

आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई

इस संबंध में परमानंदपुर थाना अध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों में मारपीट की सूचना मिली है। प्रारंभिक जांच में मामूली चोट की बात सामने आई है। घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। फिलहाल थाने में कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link


Spread the love share
Exit mobile version