Ayandot

पानी भरे गड्ढे में डूबा युवक, मौत: चैनपुर के मदुरना गांव में पैर फिसलने से हादसा, परिवार ने कहा- मुआवजा मिले – Kaimur News

पानी भरे गड्ढे में डूबा युवक, मौत:  चैनपुर के मदुरना गांव में पैर फिसलने से हादसा, परिवार ने कहा- मुआवजा मिले – Kaimur News
Spread the love share




चैनपुर थाना क्षेत्र के मदुरना गांव में शुक्रवार को एक 28 वर्षीय युवक की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अभिषेक कुमार के रूप में हुई है, जो स्वर्गीय राधेश्याम सिंह के पुत्र थे और मदुरना गांव के निवासी थे। यह घटना गांव से पूर्व दिशा में स्थित काली स्थान के निकट हुई। जानकारी के मुताबिक, अभिषेक कुमार गांव से काली स्थान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पानी से भरे एक गहरे गड्ढे के किनारे उनका पैर फिसल गया और वह उसमें गिर गए। घटना के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिसके कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका और उनकी डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर चैनपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। पूर्व मुखिया प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि यह हादसा पैर फिसलने के कारण हुआ। मृतक के परिजनों ने जिला प्रशासन और बिहार सरकार से आर्थिक मुआवजे की मांग की है। ग्रामीणों ने प्रशासन से ऐसे खतरनाक गड्ढों को भरवाने या चिह्नित करने की अपील की है, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके। पुलिस इस मामले की आगे की जांच कर रही है।



Source link


Spread the love share
Exit mobile version