Ayandot

पिकअप की टक्कर से घायल बीए छात्र की मौत: गोपालगंज में दोस्तों के साथ कोचिंग से लौट रहा था, गोरखपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम – Gopalganj News

पिकअप की टक्कर से घायल बीए छात्र की मौत:  गोपालगंज में दोस्तों के साथ कोचिंग से लौट रहा था, गोरखपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम – Gopalganj News
Spread the love share



गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के बसडिला गांव के पास हुए एक सड़क हादसे में घायल हुए बीए छात्र की गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान कुचायकोट थाना क्षेत्र के दलेया गांव निवासी मैनेजर साह के बेटे गुलशन कुमार(17) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, गुलशन अपने दो दोस्तों के साथ बाइक पर ट्यूशन जा रहा था। इसी दौरान एक अनियंत्रित पिकअप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत को देखते हुए तीनों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था।

गोरखपुर में इलाज के दौरान गुलशन कुमार ने दम तोड़ दिया। वहीं उसके दो दोस्त जादोपुर थाना क्षेत्र दलेया गांव निवासी परमेश्वर राम का बेटा बिट्टू कुमार और चुनमुन शर्मा का बेटा मोहित कुमार का अभी भी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।

परिजन शव लेकर गोपालगंज पहुंचे, जहां पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक दो भाइयों में छोटा था और बीए का छात्र था। उसकी अकाल मृत्यु से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link


Spread the love share
Exit mobile version