Ayandot

बराबर की पहाड़ी पर जाना होगा आसान, भगवान शिव हैं विराजमान, जहानाबाद में यहां तक पहुंचा रोप-वे का काम

बराबर की पहाड़ी पर जाना होगा आसान, भगवान शिव हैं विराजमान, जहानाबाद में यहां तक पहुंचा रोप-वे का काम
Spread the love share


आखरी अपडेट:

barabar pahar shiv mandir: भारत में पर्यटन एक बड़ा उद्योग है. यहां कलात्मक, धार्मिक और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर स्थलों और कृतियों की कमी नहीं है. कई पहाड़ों पर तो काफी ऊंचाई पर अलग-अलग देवी-देवाताओं के मंदिर और मूर्तियां भी हैं. यहां पहुंचने पर लोगों को भारी सुकून और शांति मिलती है.

बिहार में बोधगया और राजगीर के साथ जहानाबाद स्थित बराबर की पहाड़ी को भी सरकार पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर रही है ताकि यहां भी पर्यटकों की भीड़ पहुंचे. यही कारण है कि इस पर्यटन स्थल को पर्यटक सर्किट से जोड़ने का काम किया जा रहा है. यहां 2013 से हर साल वाणावर महोत्सव मनाया जा रहा है.

Barabar Ki Pahadi, Barabar Pahad, Vanavar Ki Pahadi, Jehanabad News, Barabar Rope Way, Barabar Rope Under Construction Update

इसी कड़ी में बिहार पहुंचने वाले पर्यटकों को राजगीर के बाद दूसरे रोप-वे की सौगात मिलने जा रही है. पातालगंगा और गौ घाट दोनों छोर से रोप वे बनाए जा रहे हैं. गौ घाट से रोप वे का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है. इससे पहाड़ की ऊंची चोटी पर स्थापित भगवान शंकर को जल चढ़ाना आसान हो जाएगा.

Barabar Pahad, Barabar Caves, Jehanabad Rope Way Under Construction, Baba Sidheshwar nath temple Barabar

वाणावर में रोप वे का निर्माण कार्य चल रहा है. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, अगस्त के अंत तक पर्यटकों को रोप-वे की सौगात मिल सकती है. प्रशासन से सख्त निर्देश मिला है कि बराबर में रोप-वे का संचालन 31 अगस्त तक शुरू किया जाए.

श्रवानी मेला बरबार, श्रवनी मेला तैयारी, बरबार गुफाएं, बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर

पर्यटक स्थल बराबर में श्रावणी मेला भी जल्द शुरू हो रहा है. ऐसे में प्रशासन ने इसकी भी तैयारी तेज कर दी है. पातालगंगा से बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर तक जाने वाले रास्ते में सीढ़ी मरम्मत का काम अंतिम चरण में है.

Barabar Caves, Barabar Rope Way Update, Jehanabad Latest news, Shravani Mela Barabar

श्रावण के महीने में करीब 2 लाख श्रद्धालु बराबर स्थल पहुंचते हैं. अरवल, गया, पटना और जहानाबाद तक से लोग यहां जलाभिषेक करने पहुंचते हैं. खासकर सोमवार को तो भारी भीड़ होती है. यही वजह है कि बराबर क्षेत्र श्रावणी मेला में ‘बोल बम’ के जय घोष से गुंजायमान रहता है.

घरबिहार

बराबर की पहाड़ी पर जाना होगा आसान, भगवान शिव हैं विराजमान, शुरू होगा रोप-वे



Source link


Spread the love share
Exit mobile version