बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित किए जा रहे सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (एईडीओ) परीक्षा में एक परीक्षार्थी को ब्लूटूथ डिवाइस के साथ गिरफ्तार किया गया है। ये गिरफ्तारी फुलवड़िया थानाक्षेत्र स्थित आरकेसी उच्च विद्यालय बरौनी परीक्षा केंद्र पर हुई है। ये कार्रवाई एसडीओ तेघड़ा राकेश कुमार की मौजूदगी में जांच के दौरान की गई है। बताया जा रहा है कि एसडीओ अचानक परीक्षा केंद्र पर पहुंचे और बीते दिनों रजौड़ा में ब्लूटूथ के साथ परीक्षार्थी की हुई गिरफ्तारी के मद्देनजर गहन जांच कर रहे थे। इसी दौरान शंका के आधार पर एक परीक्षार्थी की जांच शुरू किया गया। शंका के आधार पर परीक्षार्थी को पकड़ा इसी दौरान शंका के आधार पर एक परीक्षार्थी को पकड़ कर जांच किया गया तो ब्लूटूथ डिवाइस मिल गया। इसके बाद उसे पहले हिरासत में लिया गया, फिर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। फुलवड़िया थानाध्यक्ष विजय सहनी ने बताया कि परीक्षार्थी की पहचान नवादा जिला के वारसलीगंज थाना क्षेत्र निवासी पप्पू सिंह के पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में की गई है। आरोप है कि बिट्टू कुमार परीक्षा में कदाचार की नीयत से ब्लूटूथ डिवाइस का उपयोग कर रहा था। एसडीओ बोले- किसी सूरत में कदाचार बर्दाश्त नहीं एसडीओ राकेश कुमार ने कहा कि परीक्षा में किसी भी प्रकार का कदाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा संचालन के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और प्रवेश के दौरान अभ्यर्थियों की सघन जांच की जा रही है। जांच प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। डीएसपी कृष्ण कुमार एवं बीडीओ राकेश कुमार के नेतृत्व में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की तैनाती की गई है।
Source link
बेगूसराय में AEDO परीक्षा में ब्लूटूथ से नकल का खुलासा: डिवाइस के साथ नवादा का परीक्षार्थी गिरफ्तार, एसडीओ बोले- कदाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा – Begusarai News