Ayandot

भागलपुर में टोटो ड्राइवर ने की खुदकुशी: मां बोली- पत्नी का मौसी के बेटे से अफेयर है, बेटे के साथ नहीं रहती; फोन करने गाली-गलौज करती थी – Bhagalpur News

भागलपुर में टोटो ड्राइवर ने की खुदकुशी:  मां बोली- पत्नी का मौसी के बेटे से अफेयर है, बेटे के साथ नहीं रहती; फोन करने गाली-गलौज करती थी – Bhagalpur News
Spread the love share




भागलपुर में पत्नी से विवाद के बाद टोटो ड्राइवर ने सुसाइड कर लिया। जहर खाकर जान दे दी। मृतक की पहचान छोटू यादव के पुत्र शिव कुमार(26) यादव के तौर पर की गई है। 6 महीने पहले पत्नी अपने मायके नारायणपुर चली गई थी। परिजनों का आरोप है कि पत्नी का चचेरी मौसी के बेटे से अफेयर चल रहा है। फोन पर वह गाली-गलौज करती थी। 2020 में शादी हुई थी शिव कुमार का 2018 से ब्यूटी कुमारी से अफेयर चल रहा था। 2020 में मिलने के लिए उसके गांव गया था। इस दौरान गांव वालों ने उसे पकड़ लिया और जबरदस्ती शादी करवा दी। शादी के बाद दोनों आदमपुर में रह रहे थे। दो बच्चे हैं। 6 महीने पहले झगड़ा करके पत्नी एक बच्चे को लेकर अपने मायके नारायणपुर चली गई थी। इस वजह से वह डिप्रेशन में चल रहा था। फोन पर गाली-गलौज करती थी मृतक की मां अंजू देवी ने बताया कि बहू का उसके ही चचेरी मौसी के बेटे से अफेयर है। वह मेरे बेटे से बात नहीं करना चाहती थी। बेटा पॉकेट में उसका फोटो लेकर घूमता था। फोन करने पर वह गाली-गलौज करती थी। रविवार रात रोजाना की तरह टोटो चलाकर घर लौटा था। इसके बाद अपने कमरे में चला गया। दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। कुछ देर बाद छोटे भाई ने खिड़की से पॉलीथिन फेंकते हुए देखा। शक होने पर देखा तो मुंह से झाग निकल रहा था। आसपास के लोगों के सहयोग से दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला। मायागंज अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बहू के चक्कर में ही उसकी जान गई है।



Source link


Spread the love share
Exit mobile version