Ayandot

‘राहुल को मखाना किसानों के समस्या की समझ नहीं’: कटिहार में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी बोले- यात्रा के नाम पर पीएम की मां का अपमान – Katihar News

‘राहुल को मखाना किसानों के समस्या की समझ नहीं’:  कटिहार में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी बोले- यात्रा के नाम पर पीएम की मां का अपमान – Katihar News
Spread the love share



कटिहार के कोढ़ा में शनिवार को एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिरकत की। उन्होंने कांग्रेस और राजद नेतृत्व पर तीखी टिप्पणी की। हाईस्कूल मैदान में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने

राहुल को मखाना किसानों के समस्याओं की समझ नहीं- सम्राट चौधरी

उपमुख्यमंत्री चौधरी ने कहा कि, राहुल गांधी को मखाना किसानों की समस्याओं की समझ नहीं है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि राहुल को लगता है, जैसे आलू से सोना निकलता है। वैसे ही मखाना भी समझ में आ जाएगा। उन्होंने राहुल पर इटली की सोच रखने का आरोप भी लगाया।

पीएम की मां के अपमान का आरोप

सम्राट चौधरी ने कांग्रेस और राजद पर प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणियां करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि, वोटर अधिकार यात्रा के नाम पर पीएम की मां को अपमानित किया जा रहा है। तेजस्वी और राहुल दोनों पर परिवारवाद की राजनीति कर रहे हैं।

उद्योगों के विकास का रोडमैप पेश किया

उन्होंने बिहार में उद्योगों के विकास का रोडमैप पेश किया। उद्योग लगाने वालों को 40 करोड़ रुपये तक का प्रोत्साहन और एक रुपये में जमीन देने की घोषणा की। इससे युवाओं को रोजगार मिलेगा और पलायन रुकेगा।

पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देती है भारतीय सेना – सम्राट

पाकिस्तान को लेकर उन्होंने कहा कि अब भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब देती है। प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे न किसी के सामने झुकते हैं और न घमंड करते हैं, बल्कि आंखों में आंख डालकर बात करते हैं।



Source link


Spread the love share
Exit mobile version