Ayandot

विश्व दृष्टि दिवस पर नेत्र जांच व जागरुकता कार्यक्रम

विश्व दृष्टि दिवस पर नेत्र जांच व जागरुकता कार्यक्रम
Spread the love share


शेयर करना

हमें फॉलो करें

-फोटो-पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र माता चौक में नेत्र जागरुकता एवं नेत्र जांच कार्यक्

न्यूज़रैप हिन्दुस्तानपूर्णियागुरु, 10 अक्टूबर 2024 05:33 अपराह्न
शेयर करना

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र माता चौक में नेत्र जागरुकता एवं नेत्र जांच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया द्वारा इस वर्ष की थीम लव योर आई कीड्स बच्चे अपनी आखों से प्रेम करें विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी कार्यालय अंधापन के राज कुमार भारती द्वारा बच्चों को मोबाईल कम से कमप्रयोग करने पर जोर दिया गया। वहीं नेत्र जांच कार्य नेत्र सहायक सुन्दर कान्त, दिनकर दिवा एवं विभूति भूषण तिवारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में लगभग पचास मरीजों की नेत्र की जांच की गई। मौके पर डॉ अरविन्द कुमार झा पूर्णिया पूर्व के प्रभारी डॉ शरद कुमार एवं यूपीएचसी के अन्य कर्मी गौरव कुमार, अमन कुमार आदि का सहयोग मिला।



Source link


Spread the love share
Exit mobile version