Ayandot

सीडीए पटना के कर्मी के खिलाफ CBI की प्राथमिकी: मेडिकल बिल पास करने के लिए मांग रहा था घूस, 12 हजार लेने का है आरोप – Patna News

सीडीए पटना के कर्मी के खिलाफ CBI की प्राथमिकी:  मेडिकल बिल पास करने के लिए मांग रहा था घूस, 12 हजार लेने का है आरोप – Patna News
Spread the love share



केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने सीडीए पटना में कार्यरत कर्मचारी अमित कुमार उर्फ अमित कुमार रजक के खिलाफ रिश्वत मांगने पर केस दर्ज किया है। जांच एजेंसी ने सोमवार को मामले की जांच की जिम्मेदारी अपने अधिकारी को सौंप दी है।

जानकारी के मुताबिक, CBI ने सुकना मिलिट्री स्टेशन, दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल में तैनात मो. मुशर्रफ अंसारी से ई-मेल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी। कहा गया कि सीडीए पटना में कार्यरत कर्मी अमित कुमार उनका मेडिकल बिल पास करने के बदले में फोनपे पर 20 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था। इसमें से 12 हजार रुपए दे भी दिए गए थे।

जांच में मामला सही होने की मिली पुष्टि

शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने इंस्पेक्टर संजीव कुमार को मामले के सत्यापन का जिम्मा दिया। जांच में यह बात सामने आई कि आरोप सही है और सीडीए कर्मचारी अमित कुमार ने 620, संयुक्त वायु रक्षा केंद्र में कार्यरत हवलदार मो. मुशर्रफ अंसारी से 1,73,362 रुपए का मेडिकल बिल पास करने के बदले घूस की मांग की है।

इसमें से 12 हजार दे भी दिया गया। शिकायत की पुष्टि के बाद आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए सीबीआई ने आगे की जांच की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर श्रीनारायण को सौंप दिया है।



Source link


Spread the love share
Exit mobile version