Ayandot

सुपौल में 251 कन्याओं ने निकाली भव्य कलश शोभायात्रा: हनुमान मंदिर में कलश स्थापना के साथ अष्टयाम का शुभारंभ, धार्मिक गीत-भजन से बना भक्तिमय माहौल – Supaul News

सुपौल में 251 कन्याओं ने निकाली भव्य कलश शोभायात्रा:  हनुमान मंदिर में कलश स्थापना के साथ अष्टयाम का शुभारंभ, धार्मिक गीत-भजन से बना भक्तिमय माहौल – Supaul News
Spread the love share



सुपौल के छातापुर प्रखंड के वार्ड 15 स्थित सार्वजनिक हनुमान मंदिर में रविवार को अष्टयाम आयोजन के तहत 251 कन्याओं ने भव्य कलश शोभायात्रा निकाली। जो विभिन्न सड़कों से होते हुए लक्ष्मीपुर खूंटी स्थित गेंडा नदी के किनारे पहुंची। जहां वैदिक मन्त्रोच्चार के

.

आयोजन का नेतृत्व कर रहे पंडित सोनू कुमार शास्त्री ने बताया कि अष्टयाम से क्षेत्र के लोगों में अध्यात्म और भक्ति का संचार हो रहा है। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय और दूर-दराज से आए श्रद्धालु शामिल हुए है।

आयोजन समिति का योगदान सराहनीय

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की सफलता में आयोजन कमेटी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समिति के अध्यक्ष शिवनाथ मंडल, सचिव राजकुमार मंडल, और कोषाध्यक्ष मिथिलेश मेहता ने अन्य सदस्यों के साथ मिलकर आयोजन को सफलतापूर्वक संचालित किया।

पंडित सोनू कुमार शास्त्री ने कहा कि कमेटी के सक्रिय सदस्यों में भागवत यादव, कुंदन कुमार, अखिलेश यादव, पवन कुमार, उमेश मेहता, ज्ञानानंद मंडल, गजेंद्र मेहता, प्रवेश मंडल, कंचन मंडल, श्यामसुंदर मेहता, अनमोल मेहता, श्याम कुमार सुमन, मनीष कुमार मंडल, विद्यानंद मेहता, महिंद्र मेहता, शतीस मंडल, संतोष कुमार और नीरज मोदी का योगदान सराहनीय रहा। इस आयोजन में स्थानीय लोगों के साथ-साथ गणमान्य व्यक्तियों की भी उपस्थिति रही।

धार्मिक गीत-भजनों से वातावरण बना भक्तिमय

उन्होंने बताया कि इस भव्य आयोजन से न केवल क्षेत्रीय स्तर पर उत्साह का माहौल बना, बल्कि धार्मिक और सांस्कृतिक एकता का संदेश भी दिया गया। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए थे, जिससे लोग पूरे समय भक्ति और उत्साह से जुड़े रहे।

मौके पर गुंजन भगत, छोटू भगत, गौतम कुमार, नीतीश कुमार, जयप्रकाश मेहता, दिलीप राम, पंकज भगत, अरबिंद मोदी, रमण शर्मा, और रामकुमार मंडल समेत अन्य लोग मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने धार्मिक गीत-भजनों के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।



Source link


Spread the love share
Exit mobile version