हाजत में बाइक लूट के आरोपी के सुसाइड का VIDEO: 3:31 पर उठकर टॉयलेट किया, 3:35 पर फंदे से झूला; तपड़पता रहा… 3:38 पर हुआ शांत – Muzaffarpur News

Spread the love share


मुजफ्फरपुर के कांटी थाना के हाजत में गुरुवार यानी 6 फरवरी को तड़के बाइक लूट के आरोपी शिवम की खिड़की से लटकी लाश मिली थी। अब शिवम की सुसाइड का CCTV फुटेज सामने आया है। हाजत के अंदर सामने आया CCTV फुटेज 8 मिनट का है, जिसमें शिवम टॉयलेट करने के बाद सोने

गुरुवार को हुई इस घटना के बाद मुजफ्फरपुर के एसएसपी सुशील कुमार ने तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया था। उधर, शिवम की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने थाने में जमकर बवाल काटा था। कांटी थाना हाजत में आनंद कुमार उर्फ शिवम की मौत के बाद बवाल और तोड़फोड़ मामले में FIR दर्ज कर ली गयी है। PSI शिव शंकर सिंह के लिखित आवेदन पर 150 अज्ञात असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस आरोपियों को वीडियो फुटेज और फोटो से चिह्नित करने में जुट गयी है।

चार तस्वीरों में देखिए सुसाइड का CCTV फुटेज

हाजत में बाइक लूट के आरोपी के सुसाइड का VIDEO: 3:31 पर उठकर टॉयलेट किया, 3:35 पर फंदे से झूला; तपड़पता रहा... 3:38 पर हुआ शांत - Muzaffarpur News
हाजत में बाइक लूट के आरोपी के सुसाइड का VIDEO: 3:31 पर उठकर टॉयलेट किया, 3:35 पर फंदे से झूला; तपड़पता रहा... 3:38 पर हुआ शांत - Muzaffarpur News
हाजत में बाइक लूट के आरोपी के सुसाइड का VIDEO: 3:31 पर उठकर टॉयलेट किया, 3:35 पर फंदे से झूला; तपड़पता रहा... 3:38 पर हुआ शांत - Muzaffarpur News

सामने आए सीसीटीवी फुटेज में क्या दिख रहा है?

वीडियो तड़के 3 बजकर 30 मिनट से लेकर 3 बजकर 38 मिनट का है।

3:30 बजे: शिवम हाजत में टॉयलेट वाली जगह पर खड़ा दिख रहा है। वो हाजत में ऊंचाई पर लगे खिड़की (वेंटिलेशन) की ओर देखता है। 3:31 बजे: टॉयलेट करने के बाद हाजत में लगे बिस्तर पर सोने के लिए आता है। उस समय उसके कान और सिर पर मफलर बंधा होता है। वो सीसीटीवी की ओर भी देखता है। 3:32 बजे: शिवम सिर पर से मफलर हटाकर गले में लपेटता दिखता है और सोने की कोशिश करता है। 3:33 बजे: शिवम बिस्तर से उठता है और टॉयलेट वाली जगह पर लगे खिड़की के नीचे पहुंचता है। 3:32:47 बजे: टॉयलेट वाली जगह लगे ईंट के सहारे वो खिड़का का सरिया पकड़कर खुद को ऊपर खींचता है और गले में लपेटे मफलर को सरिया से बांधता है। (हालांकि, ये विजुअल स्पष्ट नहीं है) 3:35:20 बजे: शिवम की बॉडी नीचे लटकती है और वो तड़पने लगता है। 3:38 बजे: शिवम की मौत हो जाती है और उसका शरीर शांत हो जाता है।

शव क परीक्षण में शिवम के शरीर पर मिले थे पिटाई के निशान

शिवम के शव परीक्षण में मफलर के फंदे से लटक ‎रहे शरीर का पांव जमीन से टिका और मुड़ा हुआ था।‎ पेशाब से कपड़े गीले थे। शव के मुआयना में पाया गया था कि मारपीट का पीठ, कमर, जांघ, पांव ‎और शरीर में अन्य जगहों पर निशान थे। FSL की ‎टीम ने हाजत और शव की करीब एक घंटे तक बारीकी‎ से जांच की थी। इस दौरान SDM पश्चिमी श्रेयाश्री, ‎डीएसपी टाउन टू विनीता सिन्हा, डीएसपी पश्चिमी‎ अभिषेक आनंद की मौजूदगी में FSL ने शव का ‎मुआयना किया था।

आनंद यानी शिवम के शव का‎ गुरुवार दोपहर SKMCH में मजिस्ट्रेट की तैनाती में पोस्टमार्टम ‎कराया गया। इसकी वीडियोग्राफी कराई गई। पुलिस की‎ निगरानी में देर शाम शव घर पहुंचाया गया, जिसके बाद रात साढ़े 9 बजे गांव में ही दाह-संस्कार कर दिया गया था। शिवम के पिता कृष्णनंदन झा ने मुखाग्नि दी थी।‎

ये कांटी थाने के अंदर की तस्वीर है। शिवम की बॉडी वेंटिलेशन की रस्सी से लटकी मिली है, उसके पैर जमीन पर थे।

ये कांटी थाने के अंदर की तस्वीर है। शिवम की बॉडी वेंटिलेशन की रस्सी से लटकी मिली है, उसके पैर जमीन पर थे।

पुलिस बोली- गांव में रात को दबंगई करता था शिवम

पुलिस काे छानबीन में कई ‎महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। पुलिस का‎ कहना है कि गांव में शिवम दबंगई करता था।‎ वो देर रात तक एनएच पर दिख जाता था। 10‎ दिन पहले ही एक बाइक छीन ली थी। बाइक ‎मालिक ने उसकी पहचान कर ली। उसने शिवम से पूछा और कहा कि तुमने 4 लड़कों के साथ मिलकर बाइक छीनी है, मेरी बाइक वापस करो। इसके बाद शिवम ने अपनी गलती मानी थी और पंचायत में बाइक वापस कर दी थी। हालांकि, इसके एवज में शिवम ने बाइक के मालिक से चार-पांच हजार रुपए भी खाने-पीने के लिए थे।

साइबर फ्राड के मामले में साथी के साथ भेजा गया था जेल

पुलिस की जांच में सामने आया कि शिवम का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसे मिठनपुरा थाने की पुलिस‎ ने साइबर फ्राड के एक मामले में 2023 में ‎एक अन्य साथी के साथ जेल भेजा था। ‎मीनापुर पुलिस काे भी उसकी पूर्व सरपंच ‎‎नंदलाल साह हत्याकांड में तलाश थी। पुलिस ‎का दावा है कि वैज्ञानिक अनुसंधान में उसके ‎‎खिलाफ सबूत मिले हैं। उसकी गिरफ्तारी के‎ लिए छापेमारी की जा रही थी। लेकिन, वह ‎‎बार-बार फरार हाे जा रहा था।

मिठनपुरा ‎पुलिस का कहना है कि उसके पास से एटीएम ‎‎कार्ड, एंड्रायड ‎‎माेबाइल आदि मिले थे। इधर, परिजन का‎ कहना है कि इस केस में उसे फंसाया गया‎ था। बड़े भाई आशीष झा ने बताया कि वह‎ डेढ़ साल पहले ही जमानत पर छूट कर आया ‎था। तब से हैदराबाद रह रहा था। वहां ‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎विज्ञापन का बोर्ड बनाने का काम करता था।‎ 3 माह पहले यहां आया था।‎

हाजत में बाइक लूट के आरोपी के सुसाइड का VIDEO: 3:31 पर उठकर टॉयलेट किया, 3:35 पर फंदे से झूला; तपड़पता रहा... 3:38 पर हुआ शांत - Muzaffarpur News

घर की माली हालत ‎काफी खराब थी। पिता पुजारी हैं। परिवार में आय ‎का साधन कम है। शिवम तीन भाइयों मे मंझला था। परिजन ‎का कहना है कि अपनी जेब खर्च के लिए मामा के साथ ‎शिवम जागरण वगैरह में तबला भी बजाता था। इसके ‎अलावा गाना भी गाता था। शनिवार काे भी उसे जागरण में तबला बजाने जाना था, लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस का दावा : नींद नहीं आई ताे‎ मफलर लगा शिवम ने की सुसाइड

पुलिस का दावा है कि सुसाइड का फुटेज सीसीटीवी‎ में कैद है। इसकी मॉनिटरिंग पटना CCTN से ‎होती है। एक सीनियर पुलिस अधिकारी का कहना है कि रात 3:30 में शिवम उठकर बाथरूम जाता है।‎ फिर सोने चला जाता है। नींद नहीं आती है। ठीक 2‎ मिनट बाद फिर उठता है। हाजत के रोशनदान में लगे ‎रॉड में मफलर लगा लेता है। लंबा कद होने से नीचे‎ तक बॉडी आ गई। यह पूरी तरह सुसाइड है। ‎सीसीटीवी फुटेज है। लेकिन, न्यायिक जांच होने की‎ वजह से पुलिस मीडिया को जारी करने से कतरा रही‎ है।

पिटाई के कारण खड़ा भी नहीं हाे पा रहा था शिवम: मां का दावा

मृतक शिवम की मां रिंकू देवी और भाई‎ शुभम का आरोप है कि पुलिस ने उसे छोड़ने के लिए रिश्वत मांगी थी। शिवम कांटी‎ हरिसिंह प्लस टू में 11वीं का छात्र था। मां ने ‎कहा कि उनके बेटे के साथ दाे और लड़काें‎ काे पुलिस ने उठाया था।

हाजत में बाइक लूट के आरोपी के सुसाइड का VIDEO: 3:31 पर उठकर टॉयलेट किया, 3:35 पर फंदे से झूला; तपड़पता रहा... 3:38 पर हुआ शांत - Muzaffarpur News

रिंकू देवी का दावा है कि शिवम रो-रोककर बोल रहा था कि मां यहां से निकालो, नहीं तो ये लोग मार डालेंगे। 4 फरवरी‎ की रात थानेदार दल-बल के साथ उनके घर‎ पर पहुंचे। मां समेत अन्य से कहा कि‎ पिस्टल कहां रखी है। साथ में आए निजी ‎चालक सह मुंशी रघु पासवान ने पिस्टल और गाेली घर में रख दी। विरोध करने पर मेरी पिटाई की गई।

घटना के बाद मुजफ्फरपुर SSP ने काम में लापरवाही बरतने पर थानाध्यक्ष समेत 3 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया था।

हाजत में बाइक लूट के आरोपी के सुसाइड का VIDEO: 3:31 पर उठकर टॉयलेट किया, 3:35 पर फंदे से झूला; तपड़पता रहा... 3:38 पर हुआ शांत - Muzaffarpur News



Source link


Spread the love share