Ayandot

Atul Subhash Case : अतुल सुभाष के बेटे का क्या हुआ? दादा ने पूछा; पोते को लेकर पीएम मोदी से की यह मांग

Atul Subhash Case : अतुल सुभाष के बेटे का क्या हुआ? दादा ने पूछा; पोते को लेकर पीएम मोदी से की यह मांग
Spread the love share


{“_id”:”675e8444f032ef83960fe18a”,”slug”:”bihar-news-atul-subhash-s-father-asked-about-his-grandson-pm-modi-demands-to-find-the-child-cm-nitish-kumar-2024-12-15″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Atul Subhash Case : अतुल सुभाष के बेटे का क्या हुआ? दादा ने पूछा; पोते को लेकर पीएम मोदी से की यह मांग”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

अतुल सुभाष के पिता सदमे ने पोते के बारे में पूछा।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


एआई इंजीनियर अतुल सुभाष के पिता पवन कुमार मोदी ने देश के प्रधानमंत्री, उत्तर प्रदेश और बिहार के मुख्यमंत्री से अपने पोते की बरामदगी की गुहार लगाई है। अतुल सुभाष केस के आरोपी निकिता सिंघानिया, निशा सिंघानिया और अनुराग सिंघानिया की गिरफ्तारी पर पवन कुमार मोदी ने कहा कि इनकी गिरफ्तारी तो हो गई। लेकिन, हमें नहीं पता कि उसने हमारे पोते को कहां रखा है। क्या उसे मार दिया गया है या वह जिंदा है? हमें नहीं पता’ मैं उसके बारे में कुछ भी नहीं जानता। मैं चाहता हूं कि मेरा पोता हमारे साथ रहे। मैं आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को धन्यवाद देता हूं। लेकिन, मुझे अभी तक न्याय नहीं मिला है में मेरे खिलाफ एक नया मामला दर्ज किया गया है। हमलोग पीएम मोदी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, राजद नेता तेजस्वी यादव और अन्य नेताओं से अपील करते हैं कि वे यह सुनिश्चित करें कि मेरा पोता मेरे पास आए। एक दादा के लिए उनका पोता सबसे ज्यादा मायने रखता है। मेरे पोते को खोज कर मेरा पास ला दिया जाए।

ट्रेंडिंग वीडियो

हमें नहीं पता कि मेरा भतीजा कहां है?

वहीं अतुल सुभाष के भाई विकास कुमार मोदी ने कहा कि अभी हमारी सबसे बड़ी चिंता यह है कि हमें नहीं पता कि मेरा भतीजा (अतुल सुभाष का बेटा) कहां है? हम उसे नहीं ढूंढ सके। हमलोग जानना चाहते हैं कि वह कहां है? मैं इन तीनों को गिरफ्तार करने के लिए कर्नाटक पुलिस को धन्यवाद देता हूं। मुझे उम्मीद है कि उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।’

पुलिस ने किया पत्नी, सास और साले को गिरफ्तार

एआई इंजीनियर अतुल सुभाष मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बेंगलुरू पुलिस ने इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या के मामले में पत्नी, सास और साले को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही निकिता की मां निशा सिंघानिया और भाई अनुराग सिंघानिया को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया।



Source link


Spread the love share
Exit mobile version