{“_id”:”67a068e4deca2dd5340c08f1″,”slug”:”bihar-news-woman-murdered-in-jehanabad-husband-said-she-was-murdered-after-rape-2025-02-03″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Bihar: महिला की निर्मम हत्या से हड़कंप, पति ने कहा- तीन दरिंदों ने दुष्कर्म के बाद मुंंह में मिट्टी डालकर मारा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
क्राइम
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जहानाबाद के परस बीघा थाना क्षेत्र की एक महिला की निर्मम हत्या से हड़कंप मच गया। आरोप है कि पहले उसका दुष्कर्म किया गया फिर उसकी हत्या कर दी गई। अब मृत महिला के पति ने लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस महिला के शव को कब्जा में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद गांव में दो पक्षों में तनाव व्याप्त हो गया। बताया जा रहा है कि 30 वर्षीय महिला शौच के लिए अपने घर से निकली थी इसके बाद वह घर नहीं लौटी तो उसके परिवार के सदस्यों ने खोजबीन किया काफी खोजबीन के बाद भी जब महिला नहीं मिली तो इसकी सूचना थाना में दिया ।सुबह में लोगों ने देखा कि गांव से लगभग आधा किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक पैन के किनारे महिला का शव पड़ा हुआ मिला।