बिहार-झारखंड समाचार टुडे लाइव: पटना में चाय की दुकान की आड़ में चल रहे ड्रग्स के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है. यह खुलासा पटना के एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने किया है. पुलिस ने मनेर इलाके से एक चाय विक्रेता को गिरफ्तार किया है, जो चाय बेचने के नाम पर करोड़ों रुपये की अवैध संपत्ति खड़ी कर चुका था. पटना पुलिस और मनेर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया. आरोपी लंबे समय से चाय की दुकान चलाता था, लेकिन उसी की आड़ में अवैध चरस और आभूषण के कारोबार में शामिल था. पुलिस ने आरोपी के परिवार के छह अन्य सदस्यों को भी हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.
बिहार के समस्तीपुर में बीजेपी नेता रूपक सहनी की हत्या को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. इस धटना को लेकर आरजेडी के बयान पर बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि पुलिस प्रशासन सक्रिय है और इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. साथ ही उन्होंने विपक्ष को नसीहत देते हुए कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है इसलिए संवेदनशील मामले पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए. इसके साथ ही बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने समस्तीपुर में भाजपा नेता की हत्या के मामले पर कहा, ‘दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है, आपसी विवाद का मामला सामने आया है और तत्काल वहां के थाना प्रभारी को सस्पेंड भी किया गया है. जहां भी कोई घटना घट रही है, पुलिस त्वरित कार्रवाई भी कर रही है.
राजधानी पटना में आज क्रिसमस के अवसर पर उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए गए हैं. विशेषकर गांधी मैदान और उसके आसपास के प्रमुख मार्गों पर व्यावसायिक वाहनों, ऑटो और ई-रिक्शा के परिचालन को लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए हैं.
यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे इन बदलावों को ध्यान में रखकर ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं.
25 दिसंबर 20255:23 IST
पटना में चाय की दुकान की आड़ में चल रहे ड्रग्स के अवैध कारोबार का भंडाफोड़
पटना में चाय की दुकान की आड़ में चल रहे ड्रग्स के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है. यह खुलासा पटना के एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने किया है. पुलिस ने मनेर इलाके से एक चाय विक्रेता को गिरफ्तार किया है, जो चाय बेचने के नाम पर करोड़ों रुपये की अवैध संपत्ति खड़ी कर चुका था. पटना पुलिस और मनेर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया. आरोपी लंबे समय से चाय की दुकान चलाता था, लेकिन उसी की आड़ में अवैध चरस और आभूषण के कारोबार में शामिल था. पुलिस ने आरोपी के परिवार के छह अन्य सदस्यों को भी हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 12 लाख रुपये नकद, भारी मात्रा में आभूषण और अवैध कारोबार से जुड़े कई अहम सामान बरामद किए हैं. जांच में सामने आया है कि आरोपी नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से चरस की सप्लाई करता था. पुलिस के अनुसार इस गिरोह का नेटवर्क सिर्फ बिहार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका फैलाव अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक है. पुलिस अब पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है और आगे और गिरफ्तारियों की संभावना जताई जा रही है.
25 दिसंबर 20254:51 अपराह्न IST
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भड़के बीजेपी नेता संजय सेठ
रांची: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर कहा, ‘राहुल गांधी को देश के लोग गंभीरता से नहीं लेते क्योंकि उनका स्वभाव ही ऐसा है. सदन चल रहा था और वे सदन छोड़कर विदेश चले गए. उनका रिकॉर्ड रहा है कि जब-जब वे विदेश गए हैं उन्होंने भारत के खिलाफ बयान दिए हैं. अब तो वे भारतीय समाज के खिलाफ बोल रहे हैं. उन्हें किसी से मतलब नहीं है. वे हमेशा इसी तरह की नकारात्मक बात करके देश को दिग्भ्रमित करने का प्रयास करते हैं. देश विकास के साथ खड़ा है.’
#घड़ी | रांची: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर कहा, “राहुल गांधी को देश के लोग गंभीरता से नहीं लेते क्योंकि उनका स्वभाव ही ऐसा है। सदन चल रहा था और वे सदन छोड़कर विदेश चले गए। उनका रिकॉर्ड रहा है कि जब-जब वे… pic.twitter.com/ymZGujIe7R
– ANI_हिन्दीन्यूज़ (@Aहिन्दीन्यूज़) 25 दिसंबर 2025
25 दिसंबर 20254:11 अपराह्न IST
समस्तीपुर में भाजपा नेता हत्याकांड पर JDU के नीरज कुमार ने विपक्ष पर साधा निशाना
पटना: JDU नेता नीरज कुमार ने समस्तीपुर में भाजपा नेता की हत्या के मामले पर कहा, ‘समस्तीपुर में आपसी विवाद में दुखद हत्याकांड हुआ. 4 घंटे के अंदर पुलिस ने गिरफ्तारी कर ली. 3 अभियुक्त गिरफ्तार हो गए. पूर्व में भी दोनों परिवारों के बीच विवाद रहा है, मुकदमा भी किया गया है. SHO को सस्पेंड कर दिया गया है और गंभीरता से मामले की आगे की जांच की जा रही है. आवेदन आने के बाद स्पष्ट होगा कि आपसी विवाद किस स्तर का था. उन्होंने आगे कहा, ‘विपक्ष अगर सवाल खड़े कर रहा है तो उनसे मैं पूछता हूं कि क्या आपने पुलिस को जानकारी दी थी? परिजनों ने FIR तक दर्ज नहीं करवाया और 4 घंटे के अंदर आरोपी भी पकड़े गए. कानून-व्यवस्था इसी को कहते हैं.
25 दिसंबर 20252:21 अपराह्न IST
उपेंद्र कुशवाहा से नाराज उनके विधायक, लिट्टी चोखा के भोज में नहीं हुए शामिल
राष्ट्रीय लोक मोर्चा की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. पार्टी के तीनों विधायक माधव आनंद, रामेश्वर महतो और आलोक सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा के आवास पर आयोजित लिट्टी-चोखा भोज में शामिल न होकर साफ संकेत दे दिया है कि पार्टी के अंदर सब कुछ ठीक नहीं है. यह भोज उपेंद्र कुशवाहा ने कल अपने पटना स्थित आवास पर आयोजित किया था, लेकिन तीनों विधायक वहां नहीं पहुंचे. खास बात यह रही कि तीनों विधायक इस दौरान एकजुट नजर आए. लिट्टी-चोखा भोज में शामिल होने के बजाय तीनों विधायक कल पटना में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले. इस मुलाकात को नई राजनीति की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है. दरअसल, पार्टी के अंदर नाराजगी की बड़ी वजह उपेंद्र कुशवाहा का पारिवारिक फैसला बताया जा रहा है. चर्चा है कि वे अपनी पत्नी को पार्टी के विधायक दल का नेता बनाना चाहते थे. इस फैसले से विधायक नाराज हो गए. विधायकों के विरोध को देखते हुए बाद में माधव आनंद को विधायक दल का नेता बनाया गया. पार्टी में पुत्रमोह के कारण असंतोष बढ़ता जा रहा है. इससे पहले भी उपेंद्र कुशवाहा कई पार्टी इकाइयों को भंग कर चुके हैं. मौजूदा घटनाक्रम से साफ है कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अंदर सियासी तनाव लगातार गहराता जा रहा है.
25 दिसंबर 20251:37 IST
समस्तीपुर में भाजपा नेता की हत्या के मामले पर बोले सम्राट चौधरी
पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने समस्तीपुर में भाजपा नेता की हत्या के मामले पर कहा, ‘दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है, आपसी विवाद का मामला सामने आया है और तत्काल वहां के थाना प्रभारी को सस्पेंड भी किया गया है. जहां भी कोई घटना घट रही है, पुलिस त्वरित कार्रवाई भी कर रही है और शीघ्र लोगों को गिरफ्तार करके जेल में भी डाल रही है.’
#घड़ी | पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने समस्तीपुर में भाजपा नेता की हत्या के मामले पर कहा, “दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है, आपसी विवाद का मामला सामने आया है और तत्काल वहां के थाना प्रभारी को सस्पेंड भी किया गया है। जहां भी कोई घटना घट रही है, पुलिस त्वरित कार्रवाई भी… pic.twitter.com/nqM0JQk4hg
– ANI_हिन्दीन्यूज़ (@Aहिन्दीन्यूज़) 25 दिसंबर 2025
25 दिसंबर 202510:01 IST
बिहार में कानून-व्यवस्था पर गरमाई सियासत: बीजेपी का आरजेडी पर पलटवार, समस्तीपुर हत्याकांड में दो गिरफ्तार
बिहार में बिगड़ती कानून-व्यवस्था के आरोपों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने आरजेडी के आरोपों पर पलटवार करते हुए समस्तीपुर में बीजेपी नेता रूपक सहनी की हत्या को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया. उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस प्रशासन सक्रिय है और इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. नीरज कुमार ने विपक्ष को नसीहत देते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ पुलिस के एक्शन में कोई कमी नहीं है, इसलिए इस संवेदनशील मामले पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए.
25 दिसंबर 202510:00 IST
बिहार पंचायत चुनाव से पहले उठी नए सिरे से परिसीमन की मांग; मुखिया संघ ने दी पटना हाईकोर्ट जाने की चेतावनी
बिहार में आगामी पंचायत चुनावों की सुगबुगाहट के बीच मुखिया संघ ने अपनी मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है. पंचायत प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर चुनाव से पूर्व पंचायतों का नए सिरे से परिसीमन कराने की पुरजोर मांग की है. हाल ही में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यकारिणी की बैठक में इस संबंध में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया. संघ के प्रतिनिधियों का स्पष्ट कहना है कि यदि सरकार इस मांग पर जल्द ध्यान नहीं देती है, तो वे अपनी आवाज बुलंद करने के लिए पटना उच्च न्यायालय की शरण लेंगे.
25 दिसंबर 202509:59 IST
क्रिसमस पर सुरक्षा सख्त: पटना में गंगा नदी में निजी नावों और बोट के परिचालन पर लगी रोक
राजधानी पटना में क्रिसमस के अवसर पर उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. इसके तहत आज गंगा नदी में सभी निजी नावों और बोट के परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है. प्रशासन ने यह निर्णय किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और जल स्तर के बीच यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया है. पर्यटकों और स्थानीय लोगों को नदी के किनारे सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, ताकि त्योहार के दौरान होने वाली संभावित दुर्घटनाओं से बचा जा सके.
25 दिसंबर 202509:58 IST
मोतिहारी: 12 साल से फरार ₹20,000 का इनामी डकैत इंदल भगत गिरफ्तार, मधुबन डकैती कांड में था मुख्य आरोपी
मोतिहारी के मेहसी थाना की पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए ₹20,000 के इनामी और कुख्यात अपराधी इंदल भगत को मोतीपुर के बथना गांव से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस को उसके बथना में छिपे होने की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे रात में ही दबोच लिया गया. इंदल भगत पर साल 2013 में मधुबन थाना क्षेत्र में एक भीषण डकैती को अंजाम देने का गंभीर मामला दर्ज है. इस घटना के बाद से ही वह पिछले 12 वर्षों से लगातार फरार चल रहा था, जिसके कारण पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया था.
25 दिसंबर 202509:57 IST
झारखंड में पेसा नियमावली को कैबिनेट की मंजूरी: अब ग्राम सभा के पास होगी असली ताकत, बिना अनुमति नहीं खुलेंगी शराब की दुकानें
झारखंड कैबिनेट द्वारा पेसा (PESA) नियमावली को मंजूरी दिए जाने के बाद अब अनुसूचित ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम सभाओं को अभूतपूर्व और विशेष अधिकार प्राप्त होंगे. इस नियमावली के लागू होते ही विकास कार्यों में स्थानीय समुदाय की सीधी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी और जल, जंगल, जमीन जैसे स्थानीय संसाधनों का उपयोग कैसे और किसके लिए हो, इसका अंतिम निर्णय भी ग्राम सभा ही लेगी. सबसे महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में, अब अनुसूचित क्षेत्रों में किसी भी शराब दुकान को खोलने के लिए ग्राम सभा की पूर्व अनुमति अनिवार्य होगी, जिससे ग्रामीण व्यवस्था पर स्थानीय लोगों का नियंत्रण मजबूत होगा.
25 दिसंबर 202509:56 IST
रांची: निलंबित IAS विनय चौबे के करीबी विनय सिंह से होगी पूछताछ; हजारीबाग वन भूमि घोटाले में 7 दिनों की ACB रिमांड मंजूर
भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एसीबी (ACB) अब निलंबित आईएएस विनय चौबे के करीबी सहयोगी और कारोबारी विनय सिंह से पूछताछ करेगी. अदालत ने विनय सिंह को 07 दिनों की रिमांड पर भेजने की अनुमति दे दी है, जिसके बाद 27 दिसंबर से एसीबी उन्हें हिरासत में लेकर सघन पूछताछ शुरू करेगी. यह पूरी जांच मुख्य रूप से हजारीबाग वन भूमि घोटाला और आय से अधिक संपत्ति के गंभीर आरोपों पर केंद्रित होगी. विनय सिंह पर लगे ये आरोप सीधे तौर पर निलंबित आईएएस अधिकारी से उनके संबंधों और अवैध वित्तीय लेन-देन से जोड़कर देखे जा रहे हैं.
25 दिसंबर 202508:54 IST
मोतिहारी: साधु के भेष में गांजा तस्करी का भंडाफोड़; 20 लाख के मादक पदार्थ के साथ नरेश दास गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण के जितना थाना क्षेत्र में पुलिस और SSB ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए साधु के भेष में छिपे एक बड़े गांजा माफिया को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान नरेश दास के रूप में हुई है, जो दिन में गेरुआ वस्त्र धारण कर पूजा-पाठ का ढोंग करता था, लेकिन रात के अंधेरे में गांजा तस्करी के काले खेल को अंजाम देता था. SSB को शक होने पर जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 20 लाख रुपये आंकी गई है. सिकरहना एसडीपीओ उदय शंकर कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.