{“_id”:”67704826abe3997eb609e6a3″,”slug”:”bihar-news-stf-raid-on-naxalite-area-gaya-bihar-police-joint-search-operation-2024-12-29″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Bihar News : नक्सलियों के गढ़ में एसटीएफ ने की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में कारतूस और लेवी वसूली रसीद बरामद”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
भारी मात्रा में कारतूस बरामद।
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
बिहार के गया जिले में बिहार पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता हाथ लगी है। गया पुलिस ने नक्सलियों के ठिकानों से भारी मात्रा में कारतूस और नक्सली लेवी चंदा रसीद बरामद किया है। नक्सलियों के ठिकानों से लेवी रसीद मिलने की खबर से कई सफेदपोश के होश उड़ गए हैं। बिहार पुलिस हर पहलुओं पर छानबीन कर रही है। यह पूरा मामला शनिवार के देर शाम गया जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र लुटुआ थाना क्षेत्र के करिया पहाड़ी की है।