Bihar news : बड़े भाई ने छोटे की ले ली जान, शराब के नशे में हुई थी मारपीट
By imtiyaz alam journalist
Spread the love share
पूर्णिया में संदिग्ध स्थिति में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। घटना के हाट थाना क्षेत्र के जनता चौक के पास की है। मृतक की पहचान सहायक खजांची थाना क्षेत्र के जेल चौंक निवासी पूरण शर्मा के पुत्र मनोज शर्मा (33 वर्ष) के रूप में हुई है।
घटना के संबंध में मृतक के पिता पूरण शर्मा ने बताया कि बेटा प्रकाश शर्मा अक्सर शराब पीकर घर में गाली-गलौज करते हैं। बीते 28 मई को शराब पीकर प्रकाश शर्मा गाली-गलौज कर रहा था। जब छोटा पुत्र मनोज शर्मा ने गाली-गलौज करने से मना किया, तो पूरण शर्मा अपने छोटे भाई मनोज शर्मा पर टूट पड़ा। मृतक के पिता ने बताया कि जब वह कचहरी से आए, तो मनोज ने उनसे मारपीट की शिकायत की थी। उसके बाद फिर उनके सामने ही दोनों भाई आपस में भिड़ गए। छोटा बेटा मनोज कमजोर होने के कारण उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। उन्होंने बताया कि आज शनिवार सुबह करीब 6 बजे मनोज शर्मा चाय और बिस्किट खाकर घर से निकले थे। दोपहर में कुछ लोगों ने फोन कर जानकारी दी कि मनोज की हत्या हो गई है और उसका शव अस्पताल में पड़ा है। घटना की सूचना पर जब अस्पताल पहुंचे, तो मनोज मृत अवस्था में पड़ा हुआ था।
घटना के संबंध में मृतक के पिता ने बताया कि एक माह पूर्व ही मनोज शराब पीने के आरोप में जेल गया था। मनोज के जेल जाने के बाद उसकी पत्नी भी दो साल के बच्चे को लेकर अपने मायके चली गई। वहीं के हाट थाना पुलिस ने बताया कि एक अज्ञात युवक की लाश जनता चौक के पास मिला था। पहचान नहीं होने की वजह से उसके फोटो को सोशल मीडिया पर डाला गया, जिसके बाद शव की पहचान जनता चौंक निवासी मनोज शर्मा के रूप में हुई। शव की पहचान होने पर मृतक के माता-पिता ने हत्या का आरोप अपने बड़े बेटे पर आरोप लगाया। वहीं सहायक खजांची थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही हैं। लाश को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया गया है। घटना के बाद बुजुर्ग माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद परिजनों में मातम में मातम पसरा है।पुलिस आरोपी भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं।