Ayandot

Bihar News : हेडमास्टर ने शिक्षकों से मांगी पांच-पांच सौ रुपए की रिश्वत, वीडियो वायरल होने पर सच आया सामने

Bihar News : हेडमास्टर ने शिक्षकों से मांगी पांच-पांच सौ रुपए की रिश्वत, वीडियो वायरल होने पर सच आया सामने
Spread the love share


{“_id”:”677f78356d37ca3c9007bafa”,”slug”:”bihar-news-headmaster-teachers-bribe-five-hundred-rupee-teachers-property-details-gopalganj-bihar-police-2025-01-09″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Bihar News : हेडमास्टर ने शिक्षकों से मांगी पांच-पांच सौ रुपए की रिश्वत, वीडियो वायरल होने पर सच आया सामने”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

प्रधानाध्यापक पर लगे आरोप
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार


गोपालगंज के एक विद्यालय में संपत्ति का ब्योरा विभाग को भेजने के नाम पर हेडमास्टर पर शिक्षकों ने पांच- पांच सौ रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। शिक्षकों ने रिश्वत देने से इंकार कर दिया तो प्रधानाध्यापक और शिक्षकाें में बहस होने लगी। इसके बाद हेडमास्टर ने विरोध कर रहे सभी शिक्षकों को अपने कार्यालय में बंद कर दिया और बाहर से ताला लगा कर चले गये। मामला थावे प्रखंड के मध्य विद्यालय रामचंद्रपुर का है।

ट्रेंडिंग वीडियो

शिक्षकों ने बताया कि हेडमास्टर के सभी शिक्षकों को अपने कार्यालय में बंद कर चले जाने के बाद कमरे में बंद शिक्षक शोर मचाने लगे। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंच गए। लगभग आधा घंटा तक यह ड्रामा चला. इसके बाद कमरा खुला और सभी शिक्षक बाहर आये। इस दौरान कमरे में बंद शिक्षकों ने घटना का वीडियो बना लिया और डीपीओ को भेज दिया। अब वह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। मामले की जानकारी मिलने के बाद से शिक्षा विभाग एक्शन में आ गया दोषी शिक्षक पर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।इस मामले पर शिक्षा विभाग के स्थापना के डीपीओ मो. जमालुद्दीन ने बताया कि हेडमास्टर संजीव कुमार पर पहले भी कई गंभीर आरोप लगे हैं। इस मामले में थावे के बीइओ को जांच के आदेश दिए गये हैं। जांच रिपोर्ट आने पर अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी।



Source link


Spread the love share
Exit mobile version