पूर्णिया के श्रीनगर में पुलिस की कार्रवाई से नाराज ग्रामीणों ने श्रीनगर थाने का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व भाकपा माले के नेताओं ने किया। प्रदर्शनकारियों ने थाने का घेराव करते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में शामिल लोग FIR को
।
ग्रामीणों का गुस्सा देख हालत पर काबू पाने भारी पुलिस फोर्स बुलानी पड़ी। काफी समझाने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। हालांकि प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भाकपा माले के नेता और प्रदर्शनकारियों ने 30 जून तक थानाध्यक्ष को सस्पेंड न किए जाने की स्थिति में 1 जुलाई से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की चेतावनी दी है।
थाने के आगे प्रदर्शन करते ग्रामीण।
2 एकड़ 91 डिसमिल जमीन से जुड़ा है मामला
भाकपा माले नेता और राज्य कमेटी सदस्य मुख्तार ने बताया कि पूरा मामला श्रीनगर पुरानी बाजार में आने वाले 2 एकड़ 91 डिसमिल जमीन से जुड़ा है। इस जमीन को लेकर गोपी झा के बेटे सरवन झा और रणवीर मंडल के बेटे केशव मंडल, पंकज मंडल से जमीनी विवाद चल रहा है। इसे लेकर गांव में हमेशा तनातनी का माहौल बना रहता है।
बीते 26 जून को भी इसी जमीन को लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए, जिसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के 13 लोगों पर नामजद और कई अज्ञात के ऊपर मामला दर्ज करा दिया। इसी के बाद लोग भड़क गए।

मांगे न मानी जाने पर भाकपा नेताओं और ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
लोग बोले- पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई की है
लोगों का कहना है कि पुलिस की ने इस मामले में एक तरफा कार्रवाई की है। उनके पर एक पक्ष की ओर से किया गया एफआईआर गलत है। इसमें भाकपा नेताओं का भी नाम शामिल है। लोग इसे लेकर श्रीनगर थाना दीपक कुमार से मिलने पहुंचे थे, मगर उन्होंने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। इसी के बाद ग्रामीण और भाकपा नेता भड़क उठे। भाकपा नेताओं की अगुवाई में आक्रोशित लोगों ने श्रीनगर थाना का घेराव कर प्रदर्शन किया। पुलिस की कार्रवाई को एक तरफा बताते हुए जमकर नारेबाजी की।
इधर, लोगों का गुस्सा बढ़ता देख श्रीनगर थानाध्यक्ष दीपक कुमार को हालात पर काबू पाने भारी पुलिस बल बुलानी पड़ी। काफी समझाने के बाद भाकपा नेता और ग्रामीणों ने प्रदर्शन खत्म किया। हालांकि भाकपा नेताओं और लोगों ने खुद को बेकसूर बताते हुए एफआईआर रिपोर्ट वापस लेने और थानाध्यक्ष को सस्पेंड न करने की स्थिति में आगे आंदोलन की चेतावनी दी।

काफी मशक्कत से पुलिस ने ग्रामीणों का गुस्सा शांत कर प्रदर्शन को खत्म कराया
पूरे मामले को लेकर श्रीनगर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले को राजनीतिक तूल दिया जा रहा है। पुलिस निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से अपना काम कर रही है।