Ayandot

Minister Shravan Kumar: ‘छठ पर्व सांस्कृतिक विरासत का अमूल्य हिस्सा, व्रतियों की सुविधा-सुरक्षा प्राथमिकता’

Minister Shravan Kumar: ‘छठ पर्व सांस्कृतिक विरासत का अमूल्य हिस्सा, व्रतियों की सुविधा-सुरक्षा प्राथमिकता’
Spread the love share


{“_id”:”672480e6e9a0bfc2780676aa”,”slug”:”minister-shravan-kumar-chhath-festival-is-an-invaluable-part-of-cultural-heritage-devotees-safety-is-priority-2024-11-01″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Minister Shravan Kumar: ‘छठ पर्व सांस्कृतिक विरासत का अमूल्य हिस्सा, व्रतियों की सुविधा-सुरक्षा प्राथमिकता'”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

मंत्री श्रवण कुमार सहित अन्य लोग
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों का जायजा लेने के लिए नालंदा जिले के विभिन्न छठ घाटों का दौरा किया। सांसद कौशलेंद्र कुमार के साथ किए गए इस निरीक्षण में मंत्री ने विशेष रूप से भगवान सूर्य की धरती के रूप में प्रसिद्ध बड़गांव क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित किया।

इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि यह पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत का अमूल्य हिस्सा है। इसलिए व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारियों को व्यापक दिशा-निर्देश दिए गए हैं और घाटों पर आवश्यक सुविधाओं में कोई कमी न रहे इस पूरा ख्याल रखने को कहा गया है।

इनमें घाटों की समुचित साफ-सफाई, सुदृढ़ यातायात व्यवस्था, चौबीसों घंटे सुरक्षा व्यवस्था, आपातकालीन नियंत्रण कक्ष की स्थापना, पेयजल और शौचालय की व्यवस्था, महिला व्रतियों के लिए विशेष चेंजिंग रूम, निगरानी के लिए वॉच टावर, मेडिकल टीम की तैनात, गश्ती दल का गठन, व्यवस्थित वाहन पार्किंग, SDRF की तैनाती, सूर्य मंदिर के प्रवेश और निकास द्वारों पर विशेष सुरक्षा, विशेष रूप से मंत्री ने व्रती माताओं-बहनों के लिए पंडाल निर्माण का भी निर्देश दिया है।

इस अवसर पर सिलाव प्रखंड अध्यक्ष मुकेश सिंह, जदयू के मुख्य प्रवक्ता डॉ. धनंजय कुमार देव, मिंटू चौधरी, चंद्रप्रकाश वर्मा, सरयुग सिंह, रंजीत मुखिया, संजय कुशवाहा, सुजीत कुमार, मुन्नी सरपंच, बंटू सिंह, भाजपा नेता सुधीर सिंह, मंगल सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। स्थानीय प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण कर ली जाएंगी, जिससे श्रद्धालु निर्विघ्न रूप से अपनी आस्था का पर्व मना सकें।



Source link


Spread the love share
Exit mobile version