Ayandot

Patna Gold-Silver Price Today: सोने के दाम में हुई बढ़ोतरी, तो चांदी के दाम स्थिर, क्या हैं आज के पटना सर्राफा बाजार के रेट

Patna Gold-Silver Price Today: सोने के दाम में हुई बढ़ोतरी, तो चांदी के दाम स्थिर, क्या हैं आज के पटना सर्राफा बाजार के रेट
Spread the love share


आखरी अपडेट:

Patna Gold-Silver Price Today: शनिवार को देश का बजट पेश किया गया, तो वहीं कुछ लोग उम्मीद जता रहे थे, कि सोना सस्ता हो सकता है, लेकिन सोने के दाम में बढ़ोतरी देखी जा रही है. पटना सर्राफा बाजार के विशेषज्ञों का क…और पढ़ें

एक्स

बजट के बाद सोना फिर हुआ महंगा

हाइलाइट्स

  • सोने की कीमत 83,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंची.
  • चांदी की कीमत 94,000 रुपये प्रति किलो पर रुकी.
  • होली तक सोने की कीमत 90,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पार कर सकती है.

पटना:- शनिवार को देश का आम बजट पेश किया गया. कई चीजों में छूट मिली, लेकिन सोना सस्ता नहीं हुआ. कई लोग इस उम्मीद में थे, कि बजट से सोने की कीमतों में कमी आएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. सोने ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड बना दिया है. लगातार चार दिनों से सोना हर दिन नया रिकॉर्ड बना रहा है, और अगले दिन उस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए फिर से आसमान छू रहा है. आज 24 कैरेट सोने के रेट 83,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गए हैं. तो वहीं, चांदी की कीमतें भी कम होने का नाम नहीं ले रही हैं, और आज भी अपने सबसे ऊंचे स्तर पर बनी हुई है. विशेषज्ञों का मानना है, कि फिलहाल होली तक इनके दाम में गिरावट की संभावना नहीं है.

विशेषज्ञों ने जताई ये संभावना
आपको बता दें, कि इससे ग्राहकों और व्यापारियों की चिंता बढ़ती जा रही है. ग्राहक आसमान छूती कीमतों की वजह से खरीदारी नहीं कर पा रहे हैं, वहीं व्यापारियों का कारोबार मंदा पड़ गया है. पटना सर्राफा बाजार के विशेषज्ञों का कहना है, कि फिलहाल सोने की कीमतों में किसी बड़ी गिरावट की संभावना नहीं है. होली तक इसके ₹90,000 प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को पार करने की उम्मीद जताई जा रही है.

24 कैरेट सोने का भाव 83,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंचा
आपको बता दें, कि आज भी सोने का भाव काफी महंगा है. पटना के सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट सोना 83,400 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर पहुंच चुका है. अगर इसमें जीएसटी जोड़ दिया जाए, तो इसकी कीमत 85,902 रुपये प्रति 10 ग्राम हो जाती है. यह अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है. वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत भी लगातार बढ़ रही है, और आज यह 77,300 रुपये से बढ़कर 77,700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है. इसी तरह, 18 कैरेट सोना भी महंगा होकर 65,000 रुपये से बढ़कर 65,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है.

चांदी की कीमत 94000 रुपए प्रतिकिलो
वहीं, चांदी की कीमतों में भले ही कोई बढ़ोतरी नहीं हुई हो, लेकिन गिरावट भी नहीं हुई है. यह आज भी अपने सबसे ऊंचे रेट पर ही है. पटना के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत आज 94,000 रुपए प्रति किलो दर्ज की गई है. वहीं, पुराने चांदी के आभूषणों का एक्सचेंज रेट भी 88,000 रुपए प्रति किलो पर ठहरा हुआ है.

पुराने आभूषणों का एक्सचेंज रेट भी हुआ महंगा
वहीं आपको ये भी बता दें, कि पुराने सोने के आभूषणों के एक्सचेंज रेट में भी बढ़ोतरी हुई है. आज 22 कैरेट पुराने सोने के आभूषणों का एक्सचेंज रेट 75,800 रुपए से बढ़कर 76,200 रुपए प्रति 10 ग्राम है, जबकि 18 कैरेट सोने के पुराने आभूषणों का एक्सचेंज रेट 63,500 रुपये से बढ़कर 63,900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है.

अभी इनके दामों में गिरावट की नहीं है संभावना
आपको बता दें, कि बजट पेश होने के बाद भी सोने और चांदी की कीमतों में कोई गिरावट नहीं देखी गई. सोना तो और महंगा ही हुआ, जबकि चांदी अपने सबसे ज्यादा रेटों पर बनी रही. वहीं, शादी के सीजन में बाजारों की रौनक गायब है. दुकानदार भी परेशान दिखाई दे रहे हैं. दुकानदारों का कहना है, कि अभी इसमें गिरावट की कोई संभावना नहीं है.

घरबिहार

सोने के दाम में हुई जबरदस्त बढ़ोतरी! जानिए आज के पटना सर्राफा बाजार के रेट



Source link


Spread the love share
Exit mobile version