Ayandot

Tips: सर्दियों में नहीं मिलती धूप, गीले कपड़ों से आती है बदबू? ट्राई करें ये टिप्स, महकेंगे कपड़े, होंगे हाइजीनिक, फ्रेश!

Tips: सर्दियों में नहीं मिलती धूप, गीले कपड़ों से आती है बदबू? ट्राई करें ये टिप्स, महकेंगे कपड़े, होंगे हाइजीनिक, फ्रेश!
Spread the love share

आखरी अपडेट:

Winter Clothes Drying Tips: सर्दियों में सूरज की लुका-छुपी चलती है और कपड़े ठीक से सूख नहीं पाते. ऐसे में कपड़ों से स्मेल आने लगती है. इससे बचने के लिए कुछ उपाय किए जा सकते हैं. इनसे आपके कपड़े बढ़िया खुशबूदार होंगे और किसी प्रकार की बदबू नहीं आएगी.

सर्दियों के सीजन में कपड़ों को बदबू से बचाने के लिए जब आप कपड़े धो रहे हों तो उस वक्त सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं.  कपड़े धोते समय आखिरी बार पानी बदलते समय उसमें आधा कप सफेद सिरका डाल दें. यह कपड़ों की बदबू को जड़ से खत्म कर देता है और प्राकृतिक सॉफ्टनर का काम भी करता है. सिरके की गंध खुद थोड़ी देर में उड़ जाती है.

Home tips, festival tips, Home made tips, घर की साफ सफाई, सफाई टिप्स, घर का वैद्य, घर का इलाज, दादी-नानी के नुस्खे, घर के नुस्खे, Local 18, Bihar, Jamui

एक बाल्टी गुनगुने पानी में एक नींबू का रस और दो चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर कपड़े आधे घंटे भिगो दें. फिर सामान्य तरीके से धो लें. नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड और बेकिंग सोडा दोनों ही बैक्टीरिया और गंध को खत्म करते हैं. कपड़े की गंध मिटाने के लिए यह तरीका भी काफी काम आता है.

Home tips, festival tips, Home made tips, घर की साफ सफाई, सफाई टिप्स, घर का वैद्य, घर का इलाज, दादी-नानी के नुस्खे, घर के नुस्खे, Local 18, Bihar, Jamui

अगर आप चाहते हैं कि सर्दी के सीजन में आपके कपड़े से बदबू ना आए तो भले ही धूप कम हो, लेकिन ताजी हवा वाली जगह पर कपड़े सुखाएं. खुली हवा में नमी तेजी से उड़ती है और बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया नहीं पनपते. अगर धूप मिल जाए तो और भी बेहतर होगा.

Home tips, festival tips, Home made tips, घर की साफ सफाई, सफाई टिप्स, घर का वैद्य, घर का इलाज, दादी-नानी के नुस्खे, घर के नुस्खे, Local 18, Bihar, Jamui

अगर कपड़ों में हल्की सी सीलन रह भी गई हो तो इस्त्री करते समय फैब्रिक परफ्यूम या अरोमा स्प्रे का छिड़काव करें. यह न केवल बदबू मिटाता है बल्कि लंबे समय तक ताजगी बनाए रखता है. हालांकि कपड़े धोते समय भी कई तरह के लिक्विड आते हैं जो कपड़ों की बदबू को मिटा देते हैं.

Home tips, festival tips, Home made tips, घर की साफ सफाई, सफाई टिप्स, घर का वैद्य, घर का इलाज, दादी-नानी के नुस्खे, घर के नुस्खे, Local 18, Bihar, Jamui

कभी-कभी बदबू का कारण खुद वॉशिंग मशीन होती है. हफ्ते में एक बार खाली मशीन में गर्म पानी, सिरका और बेकिंग सोडा डालकर चला दें. इससे मशीन के अंदर का फफूंदी और डिटर्जेंट का जमाव साफ हो जाएगा, और कपड़े भी ताजा खुशबू देंगे. ये तरीके सर्दियों में कपड़ों की बदबू मिटा देंगे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
घरजीवन शैली

सर्दियों में नहीं मिलती धूप, गीले कपड़ों से आती है बदबू? ट्राई करें ये टिप्स.!

Source link

Spread the love share
Exit mobile version