Ayandot

दशहरा के दिन इन चीजों का दान करना होता है शुभ, जानें राशि के अनुसार उपाय

दशहरा के दिन इन चीजों का दान करना होता है शुभ, जानें राशि के अनुसार उपाय
Spread the love share


दशहरा या विजयादशमी के पर्व का विशेष महत्व होता है। इस दिन सभी विधि-विधान के अनुसार पूजा-अर्चना करते हैं। दशहरा को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक मानते हैं। इस पर्व को असत्य पर सत्य की जीत के रूप में मनाया जाता है। दशहरे का दिन साल के सबसे पवित्र दिनों में से एक माना जाता है। इस दिन किसी भी नए काम की शुरुआत के लिए ये दिन उत्तम होता है। इसी दिन भगवान श्री राम ने रावण का वध किया था। शास्त्रों के अनुसार विजयादशमी की पूजा राशि के अनुसार से की जाए तो उसका विशेष फल मिलता है। इस पावन दिन राशि के अनुसार कुछ चीजों का दान करना भी शुभ होता है। आइए जानते हैं, दशहरा के दिन राशि अनुसार क्या करें–

मेष- मेष राशि के जातक भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना ‘ऊं रामभद्राय नम:’ के साथ करें। इस दिन गेहूं का दान करें।

वृषभ- इस दिन इस राशि के जातक हनुमान जी की पूजा-अर्चना ‘ऊं आञ्जनेयाय नम:’ के साथ करें। इस दिन चावल का दान करें।

मिथुन- मिथुन राशि के जातक इस दिन भगवान राम को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं। इस दिन साबुत मूंग का दान करें।

कर्क- भगवान राम और माता सीता को मीठे पान का भोग लगाना लाभकारी रहेगा। इस दिन दूध का दान करें।

सिंह- सिंह राशि के जातक ‘ऊं जनार्दनाय नम:’ मंत्र से भगवान राम का पूजन करें। इस दिन गुड़ और मूंगफली का दान करें।

कन्या- इस राशि के जातक दशहरे के दिन बजरंगबली की ‘ऊं शर्वाय नम:’ मंत्र के साथ पूजा करें। इस दिन हरे रंग के वस्त्र का दान करें।

आप- इस राशि के लोग आज भगवान राम को शहद अर्पित करें। इस दिन सफेद रंग के वस्त्र का दान करें।

वृश्चिक- विजयादशमी के दिन हनुमान जी को पूजा के दौरान चमेली का तेल चढ़ाना शुभ रहेगा। इस दिन लाल रंग के वस्त्र का दान करें।

धनु- इस राशि के जातक पूजा में तुलसी दल का इस्तेमाल करें। पूजा के समय ‘ऊं दान्ताय नम:’ मंत्र का जाप करना लाभकारी रहेगा। इस दिन पीले रंग के वस्त्र का दान करें।

मकर- दशहरे के दिन भगवान राम और माता सीता को पूजा के दौरान मौली अर्पित करना लाभकारी रहेगा। इस दिन चमड़े के जूते-चप्पल का दान करें।

कुंभ- कुंभ राशि के जातक दशहरे के दिन ‘ऊं वायुपुत्राय नम:’ का जाप करें। इस दिन नीले रंग के वस्त्र का दान करें।

मीन- मीन राशि के जातक राम दरबार में मेहंदी अर्पित करें। इस दिन पके केले और पपीते का दान करें।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)



Source link


Spread the love share
Exit mobile version