Ayandot

दिवाली बाद शनि होंगे मार्गी, जानें कैसा रहेगा 15 नवंबर के बाद आपका समय

दिवाली बाद शनि होंगे मार्गी, जानें कैसा रहेगा 15 नवंबर के बाद आपका समय
Spread the love share


शेयर करना

हमें फॉलो करें

horoscope Shani Dev शनिदेव के मार्गी होने से किन राशियों को होगा लाभ, यहां पढ़ें इन 5 राशियों के बारे में

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानबुध, 16 अक्टूबर 2024 04:26 अपराह्न
शेयर करना

शनिदेव अब कुंभ राशि में रहकर नवंबर को मार्गी होने वाले हैं। दिवाली के तुरंत बाद शनि का यह राशि परिवर्तन बहुत राशियों के लिए शुभ फल देने वाला है। शनि न्याय के देवता हैं। वक्री शनि जहां आपको नेगेटिव इफेक्ट देते हैं, वहीं मार्गी होने पर शनि कई राशियों के लिए अच्छा फल देते हैं। शनि के मार्गी होने से कई राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा। शनि दिवाली बाद 15 नवंबर को वक्री से मार्गी हो जाएंगे। आइए जानते हैं न्याय के देवता शनि साढ़ेसाती की राशि के अलावा किन राशियों को सबसे ज्यादा प्रभावित करेंगे। किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ

मेष राशि के लिए शनि का मार्गी होना लाभ देगा। इस समय आपको निवेश से लाभ मिलेगा। पुराना निवेश अच्छा रिटर्न देने लगेगा और आपके इनकम के नए रास्ते बनेंगे। आपको ऑफिस में सम्मान मिलेगा। आपको शनि गोचर आपको लाभ दिलाएगा।

कर्क राशि को करियर में सफलता मिलेगी, आपके लिए शनि का मार्गी होना लाभ देगा, जो परेशानियां आपके सामने आ रही थीं, अब वहीं मौकों में बदल जाएंगी। नौकरी में अगर बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो नवंबर बाद आपको ऑफर लेटर मिलेगा।

कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती है। इसलिए अभी वक्री शनि में इस राशि को थोड़ी दिक्कतें होगी, जो नवंबर बाद अपने-आप खत्म होने लगेंगी। शनि आपको आर्थिक मामले में साथ देंगे। आपको धन और पैसा सब मिलेगा। लोन आप चुका देंगे और आपके लिए लक आएगा। आपको भाग्य का साथ मिलेगा।

मकर राशि वालों के लिए शनि का मार्गी होना अच्छा फल देगा। इस राशि के लोगों को अच्छा फल मिलेगा। खासकर कुछ दिनों बाद शनि की साढ़ेसाती वाली इस राशि के लिए अच्छे संकेत हैं।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।



Source link


Spread the love share
Exit mobile version